गोरखपुर

UP Assembly Elections 2022 : पूर्वाचल को साधने में जुटे दिग्गज, नई-नई घोषणाओं से जनता को लुभा रहे

UP Assembly Elections 2022 : सभी दलों के दिग्गजों ने पूर्वांचल में डाला डेरा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वांचल को मथ रही हैं

2 min read
Nov 13, 2021

गोरखपुर. विधानसभा चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है गोरखपुर व आसपास के जिलों में चुनावी सरगर्मी तेज होती दिख रही है। आये दिन राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेताओं का क्रम बना हुआ है। शनिवार को जहां देश के गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच विजय रथयात्रा की शुरुआत की। अभी तत्काल ही प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गोरखपुर का दौरा किया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका पहले की यहां जनसभा कर चुकी हैं। 15 नवबंर को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जनपद का दौरा करेंगे तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी माह बूथ अध्यक्षों से संवाद स्थापित करेंगे। यह सरगर्मी विधान सभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए है।

पूर्वाचल में शुरू से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त पैठ रही है। गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल की अधिकांश सीटें भाजपा के खाते में हैं। ऐसे में सपा, प्रसपा, कांग्रेस, बसपा सहित तमाम पार्टिया योगी के गढ़ में सेंध मारने की फिराक में है। प्रियंका गांधी ने 31 अक्टूबर को चंपा देवी पार्क में हुए जनसभा में कई घोषणाएं की। यह घोषणाएं आगामी चुवान को लेकर ही थीं। वहीं, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यहीं से भाजपा पर निशाना साधा व सपा से गठबंधन के संकेत भी दिए। शनिवार को अखिलेश यादव ने भी विजय रथ यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को गिनाया। सभी पार्टियां अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में लगी है। जनता को लुभाने व नए-नए घोषणाओं में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।

Published on:
13 Nov 2021 06:36 pm
Also Read
View All