
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, ढाबे पर मारपीट
गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र में मटन ढाबे पर दबंगो ने मालिक और उसके परिवार को सिर्फ इस बात पर मारपीट कर घायल कर दिया क्योंकि उन्होंने ढाबे में शराब पीने से मना कर दिया। सड़क पर मारपीट और शोर सुन राहगीरों और आसपास के लोगों के जुटने पर आठ से दस की संख्या में आए बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों के मुताबिक बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है, सूचना पर पहुंची एम्स पुलिस ने बदमाशों को खोजबीन शुरू कर दी है, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक एम्स थाना क्षेत्र निवासी शिवशंकर प्रजापति नंदानगर में कसया रोड पर लक्ष्मी मार्केट सैनिक कुंज के पास मटन ढाबा चलाते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि शाम लगभग 7 बजे आधा दर्जन से ज्यादा लोग ई रिक्शा से उनके दुकान पहुंचे और मटन बिरयानी का ऑर्डर दिये। ऑर्डर उनके टेबल पर भेजा गया। उसके बाद उन्होंने अपने पास से शराब की दो-तीन बोतल निकाली और ग्लास में पैक बनाने लगे। उन्हें ऐसा करते थे आस पास के अन्य कस्टमर्स ने असहज महसूस किया। यह देखते हुए शिवशंकर ने बदमाशों से कहा कि आप लोग यहां शराब मत पीजिए, इतने में ही वे भड़क गए। और गालियां देना शुरू कर दिया।
शिवशंकर ने बताया कि जब सभी विवाद करने लगे तब वे उन्हें बाहर जाने को बोले, इसके बाद सभी मिलकर मेरे ऊपर हमला कर दिए। मारपीट होती देख पत्नी और बेटा बचाने आए उन्हें भी बदमाशों ने जमकर पीटा जिससे वे भी घायल हो गए। मामला बढ़ता देख आसपास के लोग और राहगीर जुट गए। उन्होंने किसी तरह हमें उनके चंगुल से छुड़ाया। तब जाकर कैसे भी हमारी जान बच पाई। पीड़ित का कहना है कि वे सभी बदमाश लूट-पाट और जान से मारने के इरादे से दुकान पर आएं थे। इस मामले में एम्स थाना क्षेत्र में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Published on:
11 Apr 2026 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
