14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बस की ठोकर से महिला की मौत, दूर छिटक कर गिरा मासूम

रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका एक साल का मासूम बेटा और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो डोर्स: पत्रिका, दुर्घटना में महिला की मौत

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मां की मौत हो गई जबकि उसका मासूम बेटा और ससुर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला बाइक पर ससुर के साथ बैठकर अपने एक साल के बच्चे का इलाज कराने जा रही थी।

इस दौरान रोडवेज बस ने बाइक पर तेज टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला की हाथ से बच्चा दूर छटक गया। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के ससुर और बच्चे का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज के पास रोडवेज बस ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुकुल गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने बहू स्वाति सिंह के साथ एक साल के पोते क्रियांश का इलाज कराने आए थे। बाइक पर पीछे स्वाति सिंह बच्चे को गोद में लेकर बैठी थीं। सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज रोड से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी जेमिनी रेजिडेंसी के पास अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक में तेज से टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरी स्वाति, बेटा दूर छिटक कर गिरा…मौके पर ही हुई स्वाति की मौत

टक्कर होते ही स्वाति सड़क पर सिर के बल गिरी और उनका बच्चा दूर छटक कर गिरा। सड़क पर गिरते ही स्वाति सिंह का सिर फट गया, और तत्काल उसकी मौत हो गई। वहीं ससुर रामप्रताप सिंह और एक साल के बच्चे क्रियांश को गंभीर हालत में पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। SO शाहपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।