गोरखपुर

यूपी में बीजेपी सांसद-विधायक इस तरह तोड़ेंगे मायावती का वोटबैंक, सपा-बसपा गठबंधन को एेसे देंगे झटका

दलितों को लुभाने के लिए बीजेपी का ग्राम स्वराज अभियान टू

2 min read

गोरखपुर। दलितों को लुभाने के लिए बीजेपी सरकार द्वारा चलायी जा रही ग्राम स्वराज योजना का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। बीजेपी के जिम्मेदार अब दलितों के सुख-दुःख में पहुंचेंगे और उसमें शामिल होंगे। दूसरे चरण में भी भाजपा के मंत्री-विधायक-सांसद दलितों के घर पहुंच कर सहभोज करेंगे। दलित बाहुल्य गांवों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करेंगे।
स्वराज अभियान के दूसरे चरण का ऐलान रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। गोरखपुर में गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल के सांसद-विधायकों की बैठक में उन्होंने स्वराज अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि पहले चरण में चयनित गांव को 21 मई तक सभी कार्यक्रमो एवं योजनाओ से संतृप्त कराना सुनिश्चित करें।
जीडीए सभागार में उन्होंने कहा कि योजनाओ के क्रियान्वयन तथा रात्रि चैपाल के माध्यम से वे जन समुदाय से अधिक से अधिक जुड़ सकेगे। उनके दुःख दर्द में शामिल होकर उनकी परेशानियो को दूर कर सकेगे।
उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक अपने क्षेत्र में पात्र व्यक्तियो को योजनाओ का लाभ पहुचायें साथ ही लाभान्वित व्यक्तियो से मिलकर उनकी समस्याओ का दूर कराये ताकि उसे समय से योजना का लाभ मिल जायें। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक ग्राम स्वराज अभियान में चयनित सभी गांव में जाये और चैपाल का कार्यक्रम आयोजित करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) में 8.85 लाख आवास पिछले एक वर्ष में बने है। इन्हे उज्जवल योजना में गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना में निशुल्क विद्युत कनेक्शन, मनरेगा में 100 दिन का मानदेय, शौचालय का अतिरिक्त लाभ दिया गया है। इसके अलावा 3.60 लाख आवास शहरी क्षेत्र में बनाये गये है। वर्तमान सरकार के एक साल के कार्यकाल में कानून एवं व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है।
उन्होंने कहा कि 10 हजार से एक लाख रूपये तक किसानो को कर्जमाफी का लाभ दिया गया है। 37 लाख से अधिक पात्र व्यक्तियो को राशन कार्ड दिया गया है। 55 हजार मजरो का विद्युतीकरण किया गया है। 40 लाख सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिये गये है। गम्भीर बीमारियो के इलाज के लिए 1 से 5 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी गयी है।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में आष्युमान भारत योजना संचालित की जायेगी। इसी प्रकार की अन्य लाभार्थीपरक योजनाये संचालित करके लोगो को लाभान्वित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 25 करोड़ रूपये से सड़क बनवाई जायेगी। सांसद स्थानीय विधायक के साथ बैठक कर ऐसी सड़को का प्रस्ताव दे। इसके अलावा क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग जैसे कि महाविद्यालय, पालीटेक्निक, आईटीआई, सीएचसी, ओवर ब्रिज का प्रस्ताव भी दें दे।
उन्होंने प्रत्येक सांसद, विधायक से कहा कि वे भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ को लेकर जनता के बीच जाये और इसकी खुबियो से अवगत करायें अपना कैम्प कार्यालय स्थापित करें और प्रतिदिन लोगो से मिले, उनकी समस्याओ को सुने और न्यायसंगत कार्यवाही करें।
बैठक में राजेश पाण्डेय (कुशीनगर), हरीश द्विवेदी (बस्ती), नीलम सोनकर (लालगंज), कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह, एवं गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मण्डल के विधायक गण उपस्थित रहें।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाया तथा लोगो की समस्याओ को सुना। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें

योगी के गढ़ में बीजेपी के दिग्गज विधायक से शिवपाल की मुलाकात पर विधायक ने कहा कुछ एेसा
Published on:
13 May 2018 06:08 pm
Also Read
View All