गोरखपुर

UP Panchayat Election Results 2021-अपने गांव में 403 शौचालय बनवा कर जीता लोगों का दिल, 403 वोटों से ही बन गए गांव के प्रधान

UP Panchayat Election Results 2021- स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम करने वाले श्रेय कुमार राज को गांव वालों ने अपना प्रधान चुना है
2 min read
• •
Updated: 5 May 2021, 10:17 AM IST
UP Panchayat Election Results 2021-अपने गांव में 403 शौचालय बनवा कर जीता लोगों का दिल, 403 वोटों से ही बन गए गांव के प्रधान
UP Panchayat Election Results 2021-अपने गांव में 403 शौचालय बनवा कर जीता लोगों का दिल, 403 वोटों से ही बन गए गांव के प्रधान

गोरखपुर.UP Panchayat Election Results 2021. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रोचक अंदाज में गांव का प्रधान चुना गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम करने वाले श्रेय कुमार राज को गांव वालों ने अपना प्रधान चुना है। श्रेय कुमार राज ने अपने ग्राम पंचायत में 403 लोगों के घरों में शौचालय बनाकर उनका दिल जीता है, जिसके बाद उन्हें 403 वोटों से ही जीता कर गांव वालों ने अपना प्रधान चुना है। इस जीत पर श्रेय कुमार का कहना है कि गांव वालों के स्नेह और प्यार की वजह से उन्होंने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की है। वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

एक शौचालय निर्माण के लिए 150 रुपये प्रोत्साहन राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में इसे लेकर काम हो रहा है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में एक स्वच्छाग्रही को तैनात किया गया है, जो अपने ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कराकर गांव को ओडीएफ मुक्त बनाने का प्रयास करते हैं। गोरखपुर के कैंपियरगंज विकास खंड भरोहिया ग्राम पंचायत नीबा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाग्राही के रूप में श्रेय कुमार को चुना गया था।

स्वच्छाग्राहि के रूप में कार्य करने वाले श्रेय कुमार अपने ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करते थे। इस काम के लिए उन्हें पहली किस्त में 75 रुपये और बाद में कुल 150 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में एक शौचालय के निर्माण के लिए दिया जाता है। इस तरह श्रेय ने इस योजना के तहत अपने ग्राम पंचायत में 403 लोगों के घरों में शौचालय बनवाया। गांव के लोगों के शौचालय निर्माण कराकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया और गांव वालों ने उन्हें 403 वोट देकर विजयी बनाया।

Updated on:
5 May 2021, 10:17 AM IST
Published on: