
एक तरफ देशभर की पुलिस पीपुल्स फ्रेंडली होने के तरीके अपना रही है तो यूपी के गोरखपुर की पुलिस आए दिन किसी न किसी विवाद से चर्चा में आ रही है। झंगहा के बरही पुलिस चैकी के एक दीवान की डुमरी गांव के प्रधान से अमर्यादित तरीके से बातचीत का आॅडियो वायरल हुआ है। आॅडियो आम होने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दीवान को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है।
गोरखपुर में एक आॅडियो वायरल हुआ है। यह झंगहा थानाक्षेत्र के डुमरी गांव के एक मामले से जुड़ा हुआ है। डुमरी गांव के सूरज नाम के युवक ने बुधवार को श्रीकिशुन के साथ दुव्र्यवहार करते हुए उनको टांगी लेकर जान से मारने के लिए दौड़ाया था। किसी तरह जान बचा वह बरही पुलिस चैकी पहुंचा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। युवक ने फिर वही हरकत दुहराई। गांव के लोगों ने युवक की इस हरकत के खिलाफ डाॅयल 100 पर फोन मिलाया। सौ नंबर की गाड़ी जबतक आती तबतक आरोपी युवक भाग निकला। बताया जा रहा है कि डाॅयल 100 के पुलिसवालों ने ग्राम प्रधान को बुलाया। प्रधान ने इस बाबत पुलिस चैकी को भी सूचित किया। लेकिन जब पुलिस चैकी पर प्रधान ने फोन किया तो आरोपी मुख्य आरक्षी सुधीर सिंह ने बेहद अमर्यादित व्यवहार किया। बातचीत का आॅडियो वायरल होने के बाद मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मुख्य आरक्षी सुधीर सिंह को निलंबित करते हुए जांच का आदेश दिया है।
दीवान जी हम प्रधान डुमरी से... कहनी ह कि गांव में मैटर चलत बा आप काहें अइली नाहीं, 100 नम्बर क गाड़ी दू बार आ गइल आप अइली नहीं। इ बताईं जब मर्डर हो जाइ तब अइबें का।
फिर फोन उठाने वाले पुलिसकर्मी ने दीवान को फोन थमाया...नमस्कार के बाद दीवान ने कहा, बोला दो कौड़ी क प्रधान।
प्रधान ने फिर वही बात दोहराई जब हमरे गांव में मर्डर हो जाई तब अइबें का।
दीवान ने कहा हां मर्डर हो जाई तब्बे आइब, तू हूं तो इहे चाहत बाटा। प्रधानः हम इ चाहत बानी मर्डर हो जाए...
दीवानः ह तू ही चाहत बाडअ
प्रधानः ठीक बा त...