गोरखपुर

योगी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का सबसे सुखी व समृद्ध प्रदेश बनेगा यूपी: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हजार करोड़ रुपए की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2023, 7:28 PM IST
nitin.jpg

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व 6 का लोकार्पण किया। ये सभी परियोजनाएं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की हैं।

महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आने में सुरक्षा के माहौल के साथ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका है।

पीएम मोदी की प्रेरणा से पूरे देश मे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत नेटवर्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत नेटवर्क नजर आ रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जाता है। देश में मजबूती के साथ हाइवे निर्माण हो रहा है।

गडकरी जी ने इसकी रफ्तार को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। दुनिया अचंभित है कि कैसे सदी की सबसे बड़ी महामारी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से उभरते हुए आगे बढ़ रही है। इसका आधार मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है।

मोदी जी-गडकरी जी ने की है यूपी की भरपूर मदद
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और श्री गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती में यूपी की भरपूर मदद की है। गडकरी जी ने गत दिनों बलिया में सात हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी तो आज गोरखपुर में आकर 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को पूर्ण करने में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करने को संकल्पित है।

इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ रहे विरासत के स्थलों को
अयोध्या छावनी से लेकर सीतामढ़ी, जनकपुर तक फोरलेन की सौगात भुला दिए गए विरासत का संरक्षण और सम्मान है। सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा महानगर गोरखपुर आसपास के जिलों समेत बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों तक के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार का प्रमुख केंद्र है।

यहां से बिहार और नेपाल तक की कनेक्टिविटी के लिए नए बाईपास की सौगात मिली है।

सबसे सुखी व समृद्ध प्रदेश बनेगा यूपी : गडकरी
केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री गडकरी सोमवार को गोरखपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूपी की सड़कों को अमेरिका जैसी बनाने की अपनी पूर्व बात को याद करते हुए कहा कि 2014 के बाद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी बढ़ गई है।

वर्ष 2024 के समाप्त होने तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये के रोड पर काम किया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण से की सीएम योगी की तुलना
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कानून व्यवस्था एवं विकास के पैमाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में यह कहा है कि जब-जब दुष्ट प्रवृत्ति, समाज के लिए घातक, अन्यायी व अत्याचारी लोगों का प्रभाव बढ़ता है तो लोगों की रक्षा के लिए मैं अवतार लेता हूं। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी जी ने सज्जनों के रक्षार्थ दुर्जनों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत