बसपा ने चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी को बनाया प्रत्याशी 

पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र है विनय शंकर तिवारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2016, 10:47 PM IST
Vinay Shankar Tiwari
Vinay Shankar Tiwari
गोरखपुर. बसपा ने चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र पं. हरिशंकर तिवारी का अपराजेय क्षेत्र माना जाता रहा है। लेकिन 2007 में बसपा के प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने पूर्व मंत्री को हराकर सबको हैरत में डाल दिया। बसपा की सरकार बनी तो इनाम स्वरूप राजेश को मंत्रीपद से नवाज़ा गया। 2012 में भी राजेश त्रिपाठी ने जीत हासिल कर यह जता दिया कि जनता में अभी उनकी पकड़ कम नहीं हुई है।

लेकिन सियासत ने इस बार अजब करवट ली और पूर्व मंत्री के पुत्र विनय शंकर तिवारी को बसपा तवज्जो देने लगी। विधायक राजेश त्रिपाठी से बसपा की दूरी बढ़ती गई। और अंततः विधायक राजेश त्रिपाठी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उधर, मंगलवार को चिल्लूपार में जुटे बसपा के बड़े पदाधिकारियों ने प्रत्याशी के रूप में विनय शंकर तिवारी के नाम की घोषणा कर दी। पिता के परंपरागत सीट से विनय शंकर के प्रत्याशी बनाये जाने पर राजनैतिक हलचल तेज़ हो गई है।
Published on: