गोरखपुर

‘महामहिम’ व ‘महराजजी’ के हाथों पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे, शाबाशी पाकर उत्साह हुआ दुगुना

सात सौ पंद्रह छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 5:53 PM IST
mpsp6.jpg

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताआें के छात्र/छात्रआें को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। संस्थापक समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात सौ पन्द्रह छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं शील्ड, योग्यता छात्रवृत्ती एवं क्रीड़ा छात्रवृत्ती प्रदान किया।

Read this also:

इनको मिले यह प्रमुख पुरस्कार

श्रेष्ठतम् संस्था का गुरू श्री गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया पीपीगंज गोरखपुर को, श्रेष्ठतम शिक्षक का योगिराज बाबा गम्भीर नाथ स्वर्ण पदक मनोज प्रताप चन्द महाराणा प्रताप इण्टर कालेज गोरखपुर को, स्नातकोत्तर कक्षाओं में श्रेष्ठतम विद्यार्थी का ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक दिग्विजयनाथ पी.जी. कालेज की एम.काम. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता त्रिपाठी को, स्नातक कक्षाओं में श्रेष्ठतम विद्यार्थी का ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक दिग्विजयनाथ पी.जी. कालेज, गोरखपुर के बी.ए.प्रथम वर्ष के छात्र दुर्गेश कुमार, माध्यमिक वर्ग के श्रेष्ठतम विद्यार्थी का महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक महाराणा प्रताप सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल मंगला देवी मन्दिर बेतियाहाता, गोरखपुर के कक्षा 12 का छात्र शुभम सिन्हा को प्रदान किया गया।
शोभा यात्रा का प्रथम पुरस्कार दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिविल लाइन्स, गोरखपुर व महाराणा प्रताप इण्टर कालेज, गोरखपुर को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ कालेज आॅफ नार्सिंग गोरखनाथ, गोरखपुर को तृतीय पुरस्कार महाराणा प्रताप बालिका इण्टर कालेज सिविल लाइन्स, गोरखपुर तथा प्रोत्साहन पुरस्कार महाराणा प्रताप सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल मंगलादेवी मन्दिर बेतियाहाता, गोरखपुर एवं दिग्विजयनाथ इण्टर कालेज चैक बाजार, महाराजगंज को प्रदान किया गया।

महाराणा भगवत सिंह स्मृति पुरस्कार प्रीति गुप्ता, स्व. चैधरी विनोद कुमार स्मृति पुरस्कार हर्षित मौर्या, डाॅ. हरिप्रसाद शाही स्मृति पुरस्कार रागिनी प्रजापति, लक्ष्मीशंकर वर्मा स्मृति पुरस्कार ऋषिकेश गुप्ता, स्व. चण्डी प्रसाद सिंह स्मृति छात्रवृत्ति दीपक कुमार सिंह, स्व. राम नरेश स्मृति पुरस्कार सोएब अंसारी, सुशीला देवी स्मृति पुरस्कार निशा भारती, माॅ गंगदेई देवी स्मृति पुरस्कार श्वेता त्रिपाठी, चैधरी रामलखन स्मृति पुरस्कार राहुल गुप्ता, चैधरी कृष्णा स्मृति पुरस्कार शारदा रानी, पं.बब्बन मिश्र स्मृति पुरस्कार संयुक्त रूप से राजदीपक अग्रहरी एवं प्रभारक पटेल को क्रमशः छःछः हजार रूपये नगद प्रदान किया गया। इसी प्रकार संस्कृत भाषण प्रतियोगिता, हिन्दी भाषण प्रतियोगिता, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, श्रीरामचरित मानस प्रतियोगिता, श्रीमदभगवत गीता प्रतियागिता, गोरखवाणी प्रतियोगिता, प्रतिभा खोज, योगाशन, हिन्दी सुलेख, अंग्रेजी सुलेख, चित्रकला, शिक्षाप्रद सन्त वचन, सामान्य ज्ञान, हिन्दी निवन्ध, संगीत गायन, आशु भाषण, कम्प्यूटर प्रश्नमंच, प्रश्नमंच, अन्ताक्षरी, सर्वोत्तम एन.सी.सी. कैडेट, पी.टी., कबड़डी, वालीबाल, बास्केटबाल इत्यादि प्रतियोगिताओं में 255 सफल प्रतिभागियों को पुस्कृत किया गया तथा 460 विद्यार्थियों को योग्यता एवं क्रीड़ा छात्रवृत्ती प्रदान की गयी।

Updated on:
10 Dec 2019, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत