गोरखपुर

नवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए गंभीर सवाल, आदिशक्ति के उपासक समाज में कन्याभ्रूण हत्या बेहद चिंतनीय

नवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
less than 1 minute read
Yogi Adityanath navratri vrat
गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ

सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। जो समाज आदिशक्ति मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों का उपासक रहा हो, उसमें कन्याभ्रूण हत्या तथा मातृ शक्ति के साथ होने वाले अपराध गम्भीर चिन्ता का विषय तो है ही साथ ही आध्यात्मिक शक्तियों को नकारने जैसा भी है।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शारदीय नवरात्र के नवमी को कुमारी कन्या पूजन के बाद नवरात्रि पर बधाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी
कन्याओं का पूजन शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां भगवती के प्रति श्रद्धा निवेदित करने का एक अवसर तो होता ही है साथ ही ज्ञान, शक्ति, ऐश्वर्य आदि की कामनाओं के लिए भी कुमारी कन्या का पूजन शास्त्र विहित है। इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। चारो वर्णो की कन्याओं का पूजन जब हिन्दू धर्मावलम्बी सम्पन्न करता है तो वह चारो वर्णो की एकता से उत्पन्न शक्ति का प्रतीक भी बनता है। नवरात्रि का अनुष्ठान आध्यात्मिक शक्ति संचय के साथ-साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का पर्व है।

Published on:
19 Oct 2018 02:03 am