
गुलरिहा थाने से महज 50 मीटर दूर एक युवती की लाश मिली है। एक मकान में मिले इस शव को देख लोग अनुमान लगा रहे कि युवती संग दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। हत्या का खुलासा न हो इसलिए आशंका है कि आरोपियों ने शव को दुपट्टे से लटका दिया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
थाने से लगभग 50 मीटर दूरी पर एक प्राइमरी स्कूल के बगल के काफी पुराना मकान है। शुक्रवार को उस मकान में एक युवती की लाश लटकते हुए दिखी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के शव को दुपट्टे से बांध कर बल्ली के सहारे खड़ा किया गया था।
कमरे में आसपास प्लाईवुड बिछा हुआ था। लोग आशंका जाता रहे के युवती के साथ जबरदस्ती कर उसकी हत्या कर दी गई है।
शव की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, युवती के दाहिने हाथ पर जीतेंद्र व पिंकी का गोदना बना हुआ है। उसने पीले रंग की छीट वाली समीज व हरा-काला रंग का सलवार पहन रखा है।
सीसीटीवी से खुलेगा राज
पुलिस युवती की पहचान के लिए अनेक पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ होगा कि युवती के साथ जबर्दस्ती किया गया है या नहीं और उसकी मौत की वजह क्या है। पुलिस आत्महत्या के लाइन पर भी तफ्तीश कर रही है। उधर, पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला है तो वहां बाइक पर दो युवक आते जाते दिखे हैं। पुलिस इन युवकों की तलाश व पहचान तेज कर दी है। संभव है ये युवक कुछ पर्दा इस लाश मिलने के प्रकरण से उठा सके। पुलिस का मानना है कि इन युवकों से कुछ तथ्य मिल सकते हैं।