ग्रेटर नोएडा

VIDEO: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की रिश्तेदार ने केंद्रीय मंत्री के सामने किया नामांकन, होगी कड़ी टक्कर

VIDEO: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की रिश्तेदार ने केंद्रीय मंत्री के सामने किया नामांकन, होगी कड़ी टक्कर इस लोकसभा सीट से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2019, 12:14 PM IST
bjp
VIDEO: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की रिश्तेदार ने केंद्रीय मंत्री के सामने किया नामांकन, होगी कड़ी टक्कर

ग्रेटर नोएडा. गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। आखिरी दिन 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिनमें 12 राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और पांच निर्दलीय शामिल हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। 28 मार्च को गौतमबुद्ध नगर सीट से कुल दावेदारों की स्थिति साफ हो जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हुई थी। इस सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होने है। शुरूआत में भाजपा, कांग्रेस व सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सहित चार उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था। आखिरी दिन नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। आम आदमी पार्टी से श्वेता शर्मा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जितेंद्र कसाना अपने उम्मीदवार के साथ समर्थक पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

डिप्टी सीएम की रिश्तेदार अकेली है महिला उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने श्वेता शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। श्वेता शर्मा नेे नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट से एक मात्र महिला उम्मीदवार हैं। भाजपा ने एक तरफ जहां महेश शर्मा को टिकट देकर ब्राहम्ण कार्ड खेला है। वहीं आप प्रत्याशी प्रो. श्वेता शर्मा का चुनावी मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। श्वेता शर्मा डिप्टी सीएम की रिश्तेदार है। खबरों के मुताबिक श्वेता शर्मा की ममेरी बहन की शादी दिनेश शर्मा के भाई से हुई है। लेकिन हाल ही में उन्हेंने आप का दामन थामा था। आप प्रत्याशी एमएससी, एमबीए, एमफिल और यूजीसी नेट क्वालीफाई हैं। पिछले 15 साल से एजूकेशन के क्षेत्र से जुड़ी हुई है।

Published on:
Also Read
View All