ग्रेटर नोएडा

बड़ी खबर : 25 हजार बायर्स को जल्द मिलेगा सपनों का घर

पिछले लंबे समय से घर नहीं मिलने से परेशान बायर्स को जल्द ही 25 हजार फ्लैट मिलने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 12:34 PM IST
flat

ग्रेटर नोएडा। पिछले लंबे समय से घर नहीं मिलने से परेशान बायर्स के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के प्रोजेक्ट के 39 बिल्डरों को पार्ट कंप्लीशन दे दिया है। जिसके चलते करीब 25 हजार फ्लैटों का पजेशन मिलने की राह खुल गई है। वहीं हजारों बायर्स का घर मिलने का सपना भी पूरा होने जा रहा है। इस बाबत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि 6 बिल्डरों ने बकाया राशि जामा करा दी है। लिहाजा उनके करीब 6 हजार फ्लैट को कंप्लीशन दे दिया है।

इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा 33 अन्य बिल्डरों को भी पार्ट कंप्लीशन दिया गया है। यानि की कुल 39 बिल्डरों के प्रॉजेक्ट में करीब 25 हजार फ्लैट को पजेशन मिलने की राह खुल गई है। जिसके मद्देनजर अगामी मार्च तक 25 हजार बायर्स को घर मिल मिलने की राह खुल गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद सीएम योगी आदित्यानाथ ने जिले की सबसे बड़ी समस्या यानि की बायर्स को फ्लैट दिलाने के लिए मंत्री समूह का गठन किया था। इसके साथ ही सीएम ने तीनों प्राधिकरणों को भी बिल्डरों पर सख्ती दिखाने के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही सीएम योगी ने अपने नोएडा दौरे के दौरान कहा था कि उनकी सरकार जल्द से जल्द लोगों को उनके घर दिलाएगी और इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।

क्या होता है पार्ट कंप्लीशन

जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी बिल्डर प्रॉजेक्ट के ग्राउंड कवरेज के 30 प्रतिशत हिस्से पर अगर निर्माण पूरा हो गया है तो उस बिल्डर को प्राधिकरण द्वारा पार्ट कंप्लीशन दिया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर समझ सकते हैं कि अगर किसी बिल्डर ने अपने प्रॉजेक्ट के कुल दस टावरों में से 3 या उससे अधिक टावरों का निर्माण पूरा कर लिया है तो वह इतने निर्माण का लीज रेंट और बकाया जमा कराने पर पार्ट कंप्लीशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसका फायदा यह है कि इन टावरों में बुकिंग कराने वाले बायर्स को बिल्डर पजेशन दे सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह