ग्रेटर नोएडा

छात्राओं ने कहा, प्रोफेसर हमसे करते हैं ऐसी बात

छात्राओं ने कॉलेज मैनेजमेंट से तीनों प्रोफेसरों पर अश्लील बात करने व अश्लील हरकत करने की लिखित शिकायत की थी।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 12:57 PM IST
molest

ग्रेटर नोएडा। शहर के नॉलेज पार्क स्थित एक नामी प्राइवेट कॉलेज के तीन प्रोफेसरों पर 5 छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का आरोप है कि आरोपित तीनों प्रोफेसर उन्हें घूरते हैं और उनसे अश्लील बातें करते हैं। इसकी शिकायत छात्राओं ने कॉलेज मैनेजमेंट से की है। जिसपर संज्ञान लेते हुए मैनेजमेंट ने सोमवार को कॉलेज में तीनों प्रोफेसरों की एंट्री पर रोक लगा दी है। वहीं एंट्री पर रोक लगने के बाद तीनों प्रोफेसरों ने सोमवार को कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया और खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह अनुशासन समिति के सदस्य हैं और छात्राएं उन्हें बेवजह फंसा रही हैं।

जानकारी के अनुसार पांचों छात्राओं ने गत 14 फरवरी को कॉलेज मैनेजमेंट से तीनों प्रोफेसरों पर अश्लील बात करने व अश्लील हरकत करने पर का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच मैनेजमेंट द्वारा कॉलेज में गठित सेक्सुअल हरैसमेंट कमेटी को सौंप दी थी। कॉलेज की 5 छात्राओं ने 14 फरवरी को मैनेजमेंट से 3 प्रफेसरों पर अश्लील बातें करने, अश्लील इशारे करने और प्रताड़ित करने सहित कई आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी। मैनेजमेंट ने इस मामले की जांच कॉलेज में गठित सेक्सुअल हरैस्मेंट कमिटी को सौंप दी। जिसके बाद कमेटी ने तीनों प्रोफेसरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा व तब तक के लिए कॉलेज में एट्री पर रोक लगा दी।

कॉलेज मैनेजमेंट का कहना है कि तीनों प्रोफेसर जब तक अपना जबाव नहीं देते तब तक उनकी एंट्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं तीनों प्रोफेसरों की मानें तो कॉलेज मैनेजमेंट उनके खिलाफ साजिश रच रहा है और उन्हें नौकरी से निकालना चाहता है क्योंकि वह क्लास रूम में सभी छात्राओं के साथ सख्ती से पेश आते हैं और क्लास में फोन का इस्तेमाल नहीं करने देते। इसलिए छात्राएं उन्हें फंसा रही हैं। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि अभी तक कॉलेज या छात्राओं की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसके मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
6 Mar 2018, 12:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी