ग्रेटर नोएडा

एनसीआर के इन क्षेत्रों में आ सकता है तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली एनसीआर पर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

2 min read
5 राज्य समेत दिल्ली एनसीआर में भी मौसम विभाग ने जारी किया तूफान का अलर्ट

नोएडा. दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान आने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में भी गुरुवार को आंधी और बरसात हुई। वहीं 13 मई को आंधी-तूफान की वजह से देशभर में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। उतरप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी और तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ था। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार तीन दिनों में उत्तरप्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में तूफान आ सकता है।

मौसम विभाग की माने तो समुद्री चक्रवात उठा है। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण शुक्रवार, शनिवार और रविवार यानि तीन दिनों में आंधी तूफान आने की संभावना है। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ तूफान का असर दिल्ली एनसीआर में भी होगा। हालाकि गौतमबुद्धनगर प्रशासन पहले से अलर्ट मोड़ पर है। 13 मई को भी देश के कई हिस्सों में तूफान ने तबाही मचाई थी। एक तरफ जहां वेस्ट यूपी में तूफान की वजह से लोगों की जान गई। वहीं संभल में तूफान की वजह से वजह से एक गांव मेंं आग लग गई। यहां करीब 150 परिवार प्रभावित हुए थे।

ये भी पढ़ें

फिल्म शोले की तरह चढ़ गई पानी की टंकी पर .. इस वजह से देना चाहती है जान

दिल्नी एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में गुरुवार को भी आंधी और हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद में कहा गया है कि अगले तीन दिनोंं में तेज हवा और बरसात होने की संभावना है। गौतमबुद्धनगर समेत एनसीआर में 9 मई को धूल भरी आंधी के साथ में भूकंप भी आया था। भूंकप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी।

मौसम विभाग की माने तो गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आस-पास के एरिया में तूफान आने की उम्मीद है। पीछे हुए नुकसान के बाद में प्रदेश सरकार ने भी प्रशासनिक अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह की माने तो पूरी सर्तकता बरती जा रही है।

बता दें कि वेस्ट यूपी में आंधी तूफान ने सबसे तबाही संभल में मचाई थी। तेज हवा से आग की वजह एक चिंगारी से अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। जिले में भी पिछले सप्ताह आए तूफान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को दी एेसी सजा, जानकर दंग रह जाएंगे आप
Published on:
18 May 2018 11:50 am
Also Read
View All