ग्रेटर नोएडा

Noida में कोरोना वायरस के मरीजों संख्या बढ़कर हुई छह, 31 वर्षीय युवक भी निकला पॉजिटिव

Highlights- गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में मिला छठा कोरोना पीड़ित- दुबई से लौटा 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव- युवक को जिम्स में कराया गया भर्ती
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 11:26 AM IST
cor.jpg

ग्रेटर नोएडा. सुपरटेक कैपटाउन सोसायटी पांचवां कोरोना वायरस (CoronaVirus) पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एल्फा-1 सेक्टर में एक और मरीज मिला है। इस तरह गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था। वहीं, नोएडा के सेक्टर-19 ए ब्लाक में भी एक संदिग्ध मरीज कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन कि टीम जांच में जुटी है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार कोरोना पीड़ित मिलने के चलते लोग डर के साए में जी रहे हैं। बताया जा रहा है कि एल्फा-1 निवासी 31 वर्षीय युवक हाल ही में दुबई से ग्रेटर नोएडा लौटा था। उसमें कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए तो कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़ित युवक को ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती किया गया है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज कि संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-19 ए ब्लाक में भी एक संदिग्ध मरीज कि सूचना मिली है। फिलहाल प्रशासन की टीम जांच में जुटी है।

जनता कफ्र्यू (Janta Curfew) से पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने से जिले के लोग खौफजदा हैं। बता दें कि शनिवार को नोएडा में कोरोना वायरस का पांचवां पीड़ित मिला था। नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में कोरोना पीड़ित मिलने के बाद जनता कफ्र्यू से एक दिन पहले ही पूरी सोसायटी को दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही सोसायटी में रहने वाले हजारों लोगों को 48 घंटे के लिए आइसोलेट किया गया है। केपटाउन सोसायटी सोमवार सुबह 7 बजे तक सील रहेगी। वहीं, जिला प्रशासान का कहना है कि आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
22 Mar 2020, 11:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All