ग्रेटर नोएडा

Abhay Deol और Sunny Deol के बेटे के बीच जमकर हो रही थी मारपीट, देखने को जुट गई भीड़

Velle Movie की Shooting के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे Abhay Deol और Karan Deol। सूरजपुर कस्बे में हुई फिल्म की शूटिंग। सितारों को देखने पहुंची भारी भीड़ को पुलिस ने किया काबू।

2 min read
noida_1.jpg

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में इन दिनों बॉलीवुड सितारे (Bollywood) दिखना मानो आम बात हो गई है। कारण, यहां कई फिल्मों की शूटिंग (Film Shooting) की जा रही है। जिसके चलते यहां रहने वाले लोगों को अपने चहीते फिल्म सितारों को देखने का मौका मिल पा रहा है। ऐसा ही कुछ सूरजपुर कस्बे में सोमवार को देखने को मिला। जब फिल्म की शूटिंग (Velle Movie Shooting) की खबर सुनकर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और शूटिंग कर रहे फिल्म अभिनेताओं को देखने व मिलने के लिए बेताब नजर आए।

दरअसल, फिल्म स्टार अभय देओल (Abhay Deol) और उनके भतीजे व सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) सोमवार को शूटिंग करने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पहुंचे। जिसकी परमिशन पुलिस प्रशासन से पहले ही ले रखी थी। इस दौरान जैसे ही लोगों को फिल्म की शूटिंग की जानकारी हुई तो भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने सभी लोगों को काबू किया।

जानकारी के अनुसार फिल्म अजय देवगन (Ajay Devgan) द्वारा बनाई जा रही है। जिसमें चाचा-भतीजा साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम ‘वेल्ले’ है और यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन देवेन मुंजा कर रहे हैं। जो कि चलते-चलते और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब इस फिल्म को वह जल्द ही लेकर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म तीन दोस्तों को लेकर बनाई जा रही है। जिनके नाम रॉकी, रैम्बो और राहुल हैं। फिल्म में अभय देओल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और करण देओल भी इस फिल्म में हैं। फिल्म के कई सीन सूरजपुर कस्बे की गलियों में शूट किए गए हैं। जिनमें अभय देओल और करण देओल भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म का फाइट सीन बताया जा रहा है।

Published on:
10 Aug 2021 05:05 pm