बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में अक्षरा बाथटब में लेटी दिख रही हैं और उन्होंने बाथरॉब पहना हुआ है। इन तस्वीरों के साथ-साथ अक्षरा सिंह ने यह इशारा भी दे दिया है कि उन्हें कम आंकना या पंगा लेना भारी पड़ सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर अक्षरा सिंह ने लिखा है, 'और इस तरह अडवेंचर की शुरुआत।' इस तस्वीर में अक्षरा सिंह हाथ में वाइन गिलास पकड़े पोज दे रही हैं और कैप्शन में लिखा है, 'अब जादू चलाने का वक्त आ गया है।'