उन्नाव. ऑनलाइन फ्रेंडशिप की यह कहानी उत्तर प्रदेश के दो जिलों मेरठ और उन्नाव से जुड़ी है। उन्नाव जिले का एक युवक कुवैत में रहता है। फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती मेरठ की रहने वाली दो बच्चों की मां से हो गई। कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गया है। महिला के कहने पर युवक ने अपने चचेरे भाई के माध्यम से महिला के लिए कुछ पैसे भेजवाएं। जिसके बाद महिला भी युवक के चचेरे भाई के साथ मेरठ से उन्नाव चली गई। उधर, पत्नी के गायब होने पर उसका पति पुलिस लेकर उन्नाव पहुंच गया। महिला नहीं मिलने पर पुलिस चचेरे भाई को साथ ले गई।