ग्रेटर नोएडा

पति ने नहीं की पत्नी की यह इच्छा पूरी तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

तीन साल पहले हुर्इ थी दोनों की शादी
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 12:58 PM IST
DEMO PIC
पति ने नहीं की पत्नी की यह इच्छा पूरी तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

ग्रेटर नोएडा।अक्सर पति पत्नी में कहासुनी आैर एक दूसरे की इच्छाआें के प्रति खुशी आैर नाराजगी देखी आैर सुनी होगी।लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक पत्नी ने पति के सामने अपनी इच्छा रखी, लेकिन पति ने उसे पूरा करने की जगह पत्नी को डांट दिया।जिसके बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। वहीं महिला के पति को इसका पता ड्यूटी से घर लौटने पर लगा।जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस आैर परिजनों को दी। उधर मृतका के परिजनों ने बेटी के पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

पति के साथ यहां रहती थी महिला

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में किराये के मकान में रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार पत्नी खुशबु के साथ रहते थे। अलीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं और करीब तीन साल पहले खुशबू से उनकी शादी हुई थी।दंपति के कोई संतान नहीं थी। जानकारी के अनुसार खुशबू ने पति पुष्पेंद्र से स्मार्ट मोबाइल फोन की इच्छा जाहिर की थी।इस पर पुष्पेंद्र उसे डांटकर आॅफिस चला गया।इसके बाद पत्नी ने उसे फोन कर लंच करने के लिए घर पर बुलाया।लेकिन उसने बताया कि वह बाॅस के साथ में लंच कर रहा हैं।इसके बाद पुष्पेंद्र जब कंपनी से घर लौटा तो घर का दरवाजा बंद मिला।काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पति ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया।कमरे में खुशबू का शव पंखे से लटका मिला।

पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी परिजनों ने लगाया आरोप

पत्नी को फंदे पर लटका देख देखकर पति ने दादरी पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौके पर पहुंचे दादरी सीओ सतीश कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा लिए हैं।गृहक्लेश के कारण महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। पोस्टर्माटम और फॉरेंसिक रिर्पोट मिलने पर मौत का वास्वतिक कारण पता चल सकेगा।मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All