ग्रेटर नोएडा

गठबंधन के बाद फिर बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, अब राममंदिर को लेकर इन्होंने कर दिया बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव के करीब आते-आते भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां सपा-बसपा ने गठबंधन कर यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया है।

2 min read
गठबंधन के बाद फिर बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, अब राममंदिर को लेकर इन्होंने कर दिया बड़ा ऐलान

ग्रेटर नोएडा.ग्रेटर नोएडा. लोकसभा चुनाव के करीब आते-आते भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां सपा-बसपा ने गठबंधन कर यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया है। वहीं चुनाव से पहले विभिन्न संगठन अपनी मांग बुलंद कर रहे है। राममंदिर को लेकर भाजपा की मुश्किलें अखिल भारतीय हिंदू सभा संत महासभा ने बढ़ा दी है। अखिल भारतीय हिंदू सभा संत महासभा के कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द राममंदिर बनाने की मांग की है। ऐसा न करने पर उन्होंने भाजपा को यह चेतवानी दी है।

अखिल भारतीय हिंदू सभा संत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित नागर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में महासभा ने भाजपा को समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से वादा किया था कि राममंदिर बनावाएंगे। इसके अलावा गौ रक्षा कानून भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में एक भी वादा भी पूरा नहीं किया है। राममंदिर को लेकर भी भाजपा ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसी के चलते मंगलवार को दनकौर ब्लॉक के तालडा झालडा गांव के लोगों ने महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ में भाजपा का बहिष्कार किया है।

अखिल भारतीय हिंदू संत महासभा के सदस्य अमित नागर के नेतृत्व में गांव के बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया है, जिसपर लिखा है कि भाजपाइयों का गांव में आना सख्त मना है। अखिल भारतीय हिंदू सभा संत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित नागर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में महासभा ने भाजपा को समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से वादा किया था कि राममंदिर बनावाएंगे। इसके अलावा गौ रक्षा कानून भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में एक भी वादा भी पूरा नहीं किया गया है। राममंदिर को लेकर भी भाजपा ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसी के चलते मंगलवार को दनकौर ब्लॉक के तालडा झालडा गांव के लोगों ने महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ में भाजपा का बहिष्कार किया है।

ग्रेटर नोएडा.

अमित नागर ने कहा कि गांव-गांव और शहर में घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। लोगों को भाजपा के किए गए वादों को याद दिलाते हुए उन्हें पूरा न करने के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट लेती है, राम मंदिर नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभाा चुनाव के दौरान भाजपा का बहिष्कार करेंगे।

Updated on:
16 Jan 2019 04:12 pm
Published on:
15 Jan 2019 06:36 pm
Also Read
View All