ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: BJP अध्यक्ष नड्डा के स्वागत के दौरान महिला सिपाही से छेड़छाड़, पुलिस ने किया केस दर्ज- देखें Video

Highlights Yamuna Expressway के जीरो प्‍वाइंट पर हुई घटना महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी को किया गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्तओं ने मौके पर किया जमकर हंगामा

2 min read
vlcsnap-2020-01-24-09h09m46s056.png

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के स्वागत के दौरान महिला सिपाही (UP Police Woman Constable) से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर जीरो पाइंट पर हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक को गिरफ्तार करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उनकी पुलिस के साथ जमकर नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी का आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Agra में था कार्यक्रम

गुरुवार को भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का आगरा (Agra) में कार्यक्रम था। अगारा जाते समय यमुना एक्‍सप्रेस-वे उनके स्‍वागत के लिए काफी भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए। आरोप है कि उनके स्‍वागत के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो पाइंट पर एक युवक ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्तओं ने हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मी इस घटना को रिकॉर्ड करते रहे। इस नोक-झोंक को कवर कर रहे दो मीडियाकर्मी के भी मोबाइल फोन छिन लिए गए।

यह कहा पुलिस अधिकारी ने

इस बारे में गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) की अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि आगरा जनपद में आयोजित एक रैली में हिस्‍सा लेने के लिए एक राजनीतिक दल के नेता ग्रेटर नोएडा होते हुए जा रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी से सोहेब निवासी धौलाना ने अश्लील हरकत कर दी। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर थाना बीटा-2 में आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया था कार्यक्रम

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली करने जेवर होते हुए आगरा जा रहे थे। भाजपा जगह-जगह रैली का आयोजन कर जनता को सीएए के बारे में जानकारी दे रही है। जेवर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा के लिए एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम के दौरान महिला सिपाही से छेड़छाड़ की गई।

Published on:
24 Jan 2020 09:47 am