ग्रेटर नोएडा

Auto Expo 2018ः एक्सपो में दिखाए जाएंगे रोमांचक स्टंट

9 से 14 फरवरी तक आमलोगों के लिए ऑटो एक्सपो के द्वार खुले रहेंगे

2 min read

ग्रेटर नोएडा. इंडिया एक्सपो मार्ट में 9 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो की पूरी तैयारी हो गई। 7 और 8 फरवरी को मीडिया के सामने गाड़ियों की लॉचिंग होगी। उसके बाद आमलोगों के लिए 9 से 14 फरवरी तक ऑटो एक्सपो के द्वार खोल दिए जाएंगे। कार कंपनियों की तरफ से अलग—अलग हॉल में स्टॉल लगाई गई है। आॅटो एक्सपो के दौरान बाइक्स और कंपनियों की तरफ से कई नई गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी। यहां कार और बाइक्स के अलावा मंनोरजन के साधन भी मौजूद हैं। एक तरफ जहां लोग कार और बाइक देख सकेंगे। वहीं आॅटो एक्सपो में स्टंट भी देखने को मिलेंगे। होंडा बाइक समेत कई कार और बाइक्स कंपनियों की तरफ से स्टंट भी कराया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्स्पो मार्ट में 9 से 14 फरवरी तक ऑटो एक्स्पो का आयोजन होगा। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍यूफैक्‍चरर्स (सियाम) इस ऑटो एक्‍सपो का आयोजन ऑटोमोटिव कम्‍पोनेंट मैन्‍यूफैक्‍चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एकमा) और कन्‍फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्‍ट्री (सीआईओ) के साथ मिलकर कर रही है। इस बार 28 टू-व्हीलर, 14 फोर व्हीलर और 9 कर्मिशयल वाहन निर्माता कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल व स्कूटर, टीवीएस, मारुति सुजुकी , मर्सिडीज बेंज, टाटा मोटर्स आदि कंपनियां शामिल है। इस दौरान कार और बाइक्स कंपनियों की तरफ से 100 से अधिक मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

लजीज व्यजनों का उठा सकते हैं लुफ्त आॅटो एक्सपो के दौरान लजीज व्यजनों का लुफ्त भी उठा सकते हैं। एक्सपो मार्ट में देश के विभिन्न राज्यों का खाना मिलेगा। इवके लिए लोगों को जेब ढीली करनी होगी। आयोजकों की माने तो देश-विदेश से आने वाले लोगों को देखते हुए विभिन्न प्रकार के व्यजनों की व्यवस्था कराई गई है। यहां चाइनीज, पंजाबी से लेकर साउथ इंडियन खाना भी लोगों को मिलेगा।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=eHCuG_kE32U

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=dxGAJmG6z4o

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=KtBWJC1ER74

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=Q17pBGmc4kE&t=2s


स्टूडेंट्स की तरफ से बनाई गई कार भी होंगी खास

आॅटो एक्सपो में एक तरफ जहां देशी और विदेशी कार की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं, स्टूडेंट्स की बनाई गई कारें भी खास होंगी।

कंपनी हॉल

मारुति-9
होंडा कार -9
केआईए -7
रेनॉल्ट -5
हुंडई- 3
सुजुकी -2
पिगाओ -2
हीरो मोटोकॉर्प- 4
एचएमएसआई -6
यामाहा -6
कावासाकी -8
टीवीएस -8
टाटा -14
मर्सेडीज बैंज- 15
अशोक लीलेंड -11
एसएमएल ईसूजू- 11
जेबीएम -11
टोयटा- 9
महिंद्रा -10
एक्सप्रिएंस जोन -12
बीएमडब्ल्यू -15
कलीवलैंड साइकल वक्र्स- 8
एमफ्लक्स मोटर्स -8
लोहिया -6
ट्वंटी टू मोटर्स -4
यूएम इंडिया -4
ग्रेवेस कॉटन -11
पिनकल -11
यूनिति कार -1

Updated on:
06 Feb 2018 05:06 pm
Published on:
06 Feb 2018 03:54 pm
Also Read
View All