ग्रेटर नोएडा

बीजेपी विधायक ने लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए ​संकेत

अवतार सिंह भड़ाना दनकौर में चल रहे द्रोण मेले में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 5:46 PM IST
bjp
बीजेपी विधायक ने लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए ​संकेत

ग्रेटर नोएडा. हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चार बार सांसद रहे और मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। उन्होंने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज कर दी है। कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अवतार सिंह भड़ाना ने 2016 में भाजपा ज्वाइन की थी। उस दौरान भड़ाना को भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया था। उसके बाद में 2017 में भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और शानदार जीत हासिल की।

अवतार सिंह भड़ाना दनकौर में चल रहे द्रोण मेले में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। दनकौर के द्रोणाचार्य मंदिर में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें कुश्ती, रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम, रागनी व कुश्ती कम्पीटिशन आदि का आयोजन होता है। इस दौरान अवतार सिंह भड़ाना मीडिया से भी रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि किसानों, दलितों व पिछड़ों की आवाज सदैव उठाई है। किसानों का दुख दर्द नहीं देखा जाता है। यहीं वजह है कि काफी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की आवाज उठाते आ रहे है। भले ही वे गन्ना किसानों का भुगतान हो या फिर उनकी कोई ओर समस्या। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी भी लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहती है। किस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है, यह पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का आदेश लोकसभा चुनाव लड़ने का मिलता है तो चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। हालाकि आंशका जताई जा रही है कि ये गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेश शर्मा भाजपा से सांसद है। ये फिलहाल केंद्रीय मंत्री है।

अवतार भड़ाना का राजनीतिक करियर

1991—अवतार सिंह भड़ाना 1991 में पहली बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।
1996—कॉग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े, भाजपा के रामचंद्र से चुनाव हार गए।
1198— मध्यावधि चुनाव में जनता के टिकट पर रामचंद्र के सामने चुनाव हार गए।
1999-कांग्रेस के टिकट पर अवतार भड़ाना मेरठ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे।
2004— फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत गए।
2009- अवतार भड़ाना फरीदाबाद से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे।
2014- अवतार भड़ाना कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर से हार गए।
2016- भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए।
2017—यूपी में मीरापुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत गए।

Updated on:
9 Sep 2018, 5:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह