ग्रेटर नोएडा

VIDEO: नाबालिग गिरोह का सरगना था बीए का छात्र, पकड़े जाने पर हुआ बड़ा खुलासा

वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए 4 चोर पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 9 बाइक व एक स्कूटी की बरामद

2 min read
नाबालिग गिरोह का सरगना था बीए का छात्र, पकड़े जाने पर हुआ बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह को बीए में पढ़ने वाला स्टूडेंट चला रहा था। इस गैंग में 7 नाबालिग बच्चे भी शामिल है। इनमें से पुलिस ने गैंग के सरगना समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 9 बाइक, एक स्कूटी और एक बाइक की चेचिस बरामद की है। पुलिस ने नाबालिग चोरों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दादरी नहर बाईपास पर पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को तीन बाइक पर चार युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार किसी भी वाहन के कागजात नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। यहां उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि बीए में पढ़ाई करने वाला सरगना नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने गैंग में शामिल करता था। यह गिरोह दादरी और आस-पास के कस्बों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था।

दादरी सीओ अविनाश कुमार का कहना है कि इस गैंग ने पिछले माह 11 वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए दादरी पुलिस लगातार चेकिंग कर रही थी। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में 7 सदस्य 13 से लेकर 17 साल तक की उम्र के है। इनमें 2 सगे भाई भी शामिल है। इनमें एक मैकेनिक भी है। चोरी के वाहनों को ये 2200 से लेकर 5 हजार रुपये में बेच दिया करते थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
01 May 2019 02:01 pm
Also Read
View All