ग्रेटर नोएडा

यूपी की 80 वर्षीय दादी बिग बॉस में पोते के साथ आएगी नजर

80 साल की दादी के साथ बिग बॉस में नजर आएगा यह छोरा
2 min read
bigg boss
यूपी की 80 वर्षीय दादी बिग बॉस में पोते के साथ आएगी नजर

ग्रेटर नोएडा. देश के रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने का सपना सभी का होता है। बिग बॉस के दरवाजे आम लोगों के लिए भी खुले है। बिग बॉस में एंर्टी पाने के लिए लोग काफी कोशिश करते है। लेकिन हर कोई शो का हिस्सा नहीं बन पाता है। पिछले कुछ सीजन में देहाती छोरे ने भी जगह बनाई है। साथ ही बिग बॉस का सीजन जीता भी है। बिग बॉस सीजन 10 के विजेता नोएडा के मनवीर गुर्जर रहे थे। मनवीर गुर्जर का अंदाज हर किसी को पंसद आया था। मनवीर गुर्जर के बाद में यूपी के गौतमबुद्धनगर से अब यह युवा चेहरा अपनी 80 साल की दादी के साथ नजर आ सकता है।

पंजाबी सिंगर से मिलता है चेहरा

बोड़ाकी गांव के रहने वाले रोबिन गुर्जर बिग बॉस में दिखाई दे सकते है। बिग बॉस की टीम उनका इंटरव्यू कर चुकी है। रोबिन गुर्जर ने मॉडलिंग सीखी थी। जिसकी वजह से उन्हें बिग बॉस में जाने की तमन्ना हुई। रोबिन की माने तो उनके दोस्त भी बिग बॉस में जाने के लिए जिद्द कर रहे थे। दरअसल में रोबिन गुर्जर का चेहरा पंजाबी सिंगर अमृत मान से मिलता है। राबिन की मानेे तो वे हेयर स्टाइल भी अमृत मान की तरह अपनाते है।

80 साल की दादी बन सकती है बिग बॉस का हिस्सा

रोबिन की दादी श्यावती भी घरेलू महिला रही है। 80 वर्षीय दादी के साथ ही रोबिन ने अपना वीडियो भेजा था। बिग बॉस की टीम ने उसे वीडियो को चुना लिया था। इससे पहले रोबिन की दादी ने किसी भी तरह के शो में हिस्सा नहीं लिया है। साथ ही पर्दे से भी दूर रही है। हालाकि रोबिन को उम्मीद है कि उनकी दादी बिग बॉस का हिस्सा बन सकती है। रोबिन ने बताया कि उनकी दादी मजबूत इरादे वाली है। साथ ही कभी हार नहीं मानती है। सीधे स्वभाव की श्यामवती भी कलर्स पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए आतुर है।

चाकचौध की दूनिया से नहीं है कोई वास्ता

बिग बॉस के घर मे एंर्टी लेने के लिए रोबिन गुर्जर ने अपना वीडियो भेजा था। वीडियो के आधार पर मुंबई में रोबिन गुर्जर का पर्सनल इंटरव्यू हो गया है। हालाकि अभी उनकी दादी का इंटरव्यू नहीं हुआ है। जल्द ही टीम दादी का इंटरव्यू कर सकती है। दादी का इंटरव्यू होने के बाद में दोनों को बिग बॉस के घर में जाने की एंट्री मिल जाएगी। रोबिन गुर्जर के पिता दशरथ भाटी एयरफोर्स में अधिकारी हैं। इससे पहले फैमिली के किसी भी सदस्य का चकाचौध वाली दूनिया से कोई लेना देना नहीं रहा है। सिर्फ काबलियत के दम पर बिग बॉस में दादी के साथ रोबिन नजर आ सकते है। रोबिन की मां कमलेश हाउस वाइफ हैं।

Published on:
30 Aug 2018 02:56 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत