ग्रेटर नोएडा

बसपा से निष्कासित इस दिग्गज नेता ने मायावती के लिए कर दिया बड़ा ऐलान और लिया यह संकल्प

बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जचप्रकाश को मायावती ने राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद में निष्कासित कर दिया था। तभी से मायावती से अलग होकर जयप्रकाश बहुजन यूथ फॉर के तहत युवाओं को जोड़ रहे है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 7:31 PM IST
bsp
बसपा से निष्कासित इस दिग्गज नेता ने मायावती के लिए कर दिया बड़ा ऐलान और लिया यह संकल्प

ग्रेटर नोएडा. बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जचप्रकाश को मायावती ने राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद में निष्कासित कर दिया था। तभी से मायावती से अलग होकर जयप्रकाश बहुजन यूथ फॉर के तहत युवाओं को जोड़ रहे है। एक बार फिर से मायावती के लिए जमीन तैयार कर रहे है। साथ ही ये दलित वर्ग के युवाओं को एकजूट कर समाज में भागदारी बनाने पर भी जोर दे रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान देने पर जयप्रकाश सिंह का नाम सुर्खियों में आया था। नोएडा के रहने वाले जयप्रकाश पेशे से वकील है। यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा अपना जनाधार को खोती हुई नजर आई है। साथ ही लोकसभा चुनाव में भी बसपा का खास प्रदर्शन नहीं रहा। बसपा के खोए जनाधार को वापस दिलाने के लिए जयप्रकाश देशभर में संकल्प यात्रा 28 अक्टूबर से शुरू कर रहे है।

जयप्रकाश ने बताया कि मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का सपना है। यहीं वजह है कि मिशन के तहत बहुजन यूथ फॉर के तहत संकल्प यात्रा की शुरूआत की जा रही है। पहले चरण में यह संकल्प यात्रा मायावती नोएडा से शुरू होगी। यह बहुजन यूथ फॉर मिशन के तहत नेक्स्ट पीएम बहनजी के नारे के साथ संकल्प शुरू होगी। यह संकल्प यात्रा 29 को बिजनौर, 30 को पीलीभीत, 31 को लखीमपुर खीरी, एक नवंबर को लखनउ, 2 को गौंडा, तीन को गोरखपुर, चार को बनारस, 5 को मिजा्रपुर, 6 को चित्रकुट, 9 को अलीगढ़ और 10 नंवबर को खुर्जा से बुलंदशहर, सिकंदरााबद, दादरी से गाजियाबाद खत्म होगी।

वोट की जाएगी अपील

जय प्रकाश ने बताया कि बहुजन समाज यात्रा के दौरान पीएम बनाने के लिए बहनजी को वोट देने की अपील सर्व समाज व युवाओं से की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक अधिकार के चलते वंचित वर्ग के लिए काम करने व मायावती को पीएम बनाने के लिए मिशन के तहत यह यात्रा शुरू की जा रही है। यूथ को जोड़ने के साथ बीजेपी व कांग्रेस से दूर रहने की अपील भी की जाएगी। जयप्रकाश ने बताया कि मायावती पहले ही कह चुकी है कि वे देश में कांग्रेस के साथ कहीं भी गठबंधन नहीं करेंगी।

जयप्रकाश ने बताया कि दूसरे चरण में यह संकल्प यात्रा पंजाब और हरियाणा राज्यों में निकाली जाएगी। उसके बाद में तीसरे चरण में राजस्थान व मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में चुनाव होने के बाद में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी।

Updated on:
27 Oct 2018, 7:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All