ग्रेटर नोएडा

यूपी निकाय चुनाव LIVE: दूसरे चरण के चुनाव में BSP और AAP पार्टी के बीच हुई झड़प

नगर निकाय चुनाव 2017 में BJP के नेताओं पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप, चुनाव मेें आचार संहिता का भी हो रहा है उल्लंघन
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2017, 12:17 PM IST
 Nagar Nigam Elections
Nagar Nigam Elections

ग्रेटर नोएडा. निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए गौतमबुद्धनगर में मतदान हुआ। चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे। अति संवेदनशील व सवेंदनशील केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग, सीसीटीवी कैमरों के अलावा वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। कुछ बूथोें पर सुबह के समय पोलिंग की रफ्तार धीमी रही थी तो कई पोेलिंग बूथ पर सुबह से वोट करने के लिए लोगोंं की भीड उमड पड़ी। चुनाव के दौरान गड़बडी भी सामने आई है। दनकौर में एक प्रत्याशी बैलेट पेपर में गलत चुनाव चि्न्ह होने का आरोप लगाया। वहीं दादरी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के साथ आए नेता को डीएम ने जमकर फटकार लगाई। बाद में प्रत्याशी और उसके समर्थक को मतदान केंद्र से बाहर भेज दिया। इसी बीच BSP और आम आदमी पार्टी के नेताओं और अफसरों के बीच कुछ झड़प भी हो गई है।

दादरी नगर पालिका परिषद और 5 नगर पंचायत दनकौर, बिलासपुर ,रबुपुरा,जेवर और जहांगीरपुर की नगर पंचायत के लिए वोटिंग डाली जा रही है। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद और 5 नगर पंचायत और 84 वार्ड सदस्यों का फैसला 1 लाख 43 हजार 936 मतदाता करेंगे। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर ड्रौन कैमरों से नजर रखी जा रही है। सवेंदनशील मतदान केंदों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। गडबडी को रोकने केे लिए तमाम पुलिस और प्रशासन के अला अफसरों की डयूटी लगाई है। पुलिस के साथ—साथ पीएसी के जवानोंं को भी मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। वहीं डीएम बीएन सिंह और एसएसपी लव कुमार ने मौके पर जसकर मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध लगने वाले लोगों की गहनता से पूछताछ की। दादरी के मिहिर भोज कॉलेज मेंं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलवीर के साथ में पार्टी का नेता रकम सिंह मतदाता केंद्र तक पहुंच गए। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि प्रत्याशी के अलावा कोई भी बहारी व्यक्ति मतदाता केंद्र पर नही जा सकता है। डीएम ने फटकार लगाते हुए उसे वहां से बाहर भेज दिया। वहीं जगह—जगह मतदातों में उत्साह दिखाई दिया। प्रशासनिक अफसरों की माने तो सुबह 11 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

BJP के नेताओं पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप

बीएसपी प्रत्याशी अयुब ने बीजेपी के नेताओं पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत बीएसपी प्रत्याशी ने दादरी सीओ निशांक शर्मा और एसडीएम अमित कुमार से की है। आरोप है कि बीजेपी नेता वोटरों के साथ में धक्का—मुक्की कर रहे है। साथ ही फर्जी वोट भी डलवा रहे है। एसडीएम दादरी अमित कुमार ने फर्जी वोट डलवाने सेे इंकार किया है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कोई फर्जी वोट नही डाली जा रही है।

मतदान केंद्र के बाहर लगा हुआ मिला पोस्टर

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का पोस्ट मतदान केंंद्र के बाहर लगा हुआ था। आप केे प्रत्याशी बलवीर का यह पोस्टर मिहिर भोज इंटर कॉलेज के गेट पर लगा हुआ है। लेकिन पुलिस और प्रशासन के किसी भी अफसर की नजर पोस्टर पर नहीं पडी। लोगों की माने तो प्रत्याशी की तरफ से आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह