ग्रेटर नोएडा

अपना घर मांगने पर इन लोगों को थमा दिया गया एक करोड़ रुपये का नोटिस, अब करेंगे आंदोलन

बायर्स को प्रदर्शन करना पड़ा भारी मिला नोटिस    
2 min read
DEMO PIC
अपना घर मांगने पर इन लोगों को थमा दिया गया, एक करोड़ रुपये का नोटिस, अब करेंगे आंदोलन

ग्रेटर नोएडा।मेहनत का लाखों रुपये देकर फ्लैट न मिलने से नोएडा या ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि पूरी एनसीआर में लोग परेशान है।यही वजह है कि बायर्स आए दिन प्रदर्शन कर रहे है।वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट न मिलने से नाराज बायर्स को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करना भारी पड़ गया है।इसकी वजह बिल्डर द्वारा बायर्स को करोड़ों रुपये का नोटिस थमाना है।इससे बायर्स में भारी आक्रोष दिख रहा है।

इसलिए बायर्स ने शुरू किया प्रदर्शन तो थमा दिया नोटिस

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित कासा बिल्डर ने कासा ग्रीन प्रोजेक्ट के खरीदारों को जुलाई में कब्जा देने का पत्र जारी कर दिया गया था।इसके साथ ही तीन महीने में रजिस्ट्री कराकर कब्जा देने की बात कही गई थी, लेकिन पजेशन नहीं मिलने पर बायर्स ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।आरोप है कि बिल्डर ने फिर से छह दिन का समय मांगा।लेकिन छह दिन का समय बीतने के बाद भी किसी को पजेशन नहीं मिला। इस पर बायर्स न बिल्डर के खिलाफ दोबारा प्रदर्शन शुरू किया।तो बिल्डर ने बायर्स को एक करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया। वहीं आरोप है कि कुछ एेसे भी बायर्स है जो धरने में शामिल नहीं है।उन्हें भी नोटिस दिया गया है।

इतने लोगों को बिल्डर ने सौंपा नोटिस, बायर्स ने बना लिया ये विचार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिल्डर द्वारा बायर्स के धरने के खिलाफ नोटिस जारी किये गये है।इसमें बिल्डर ने 15 लोगों को लीगल नोटिस जारी कर एक-एक करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया है।वहीं बायर्स का दावा है कि बिल्डर ने एेसे भी बायर्स को नोटिस थमा दिया है।जो धरने में शामिल नहीं थे।वहीं बायर्स ने दावा किया बिल्डर ने यह नोटिस बायर्स पर दबाव बनाने के लिए दिये है।उन्होंने कहा कि उन्हें घर का किराया और बैंक की किस्त दोनों देनी पड़ रही है।अगर बिल्डर ने लीगल नोटिस को वापस नहीं लिया और निर्माण पूरा कराकर कब्जा नहीं दिया तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2018 03:45 pm
Published on:
29 Oct 2018 03:43 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत