ग्रेटर नोएडा

OMG! अनोखी बीमारी के शिकार बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर बोले- कभी नहीं देखा ऐसा Patient, देखें वीडियो

Highlights: -नवजात बच्चे की पूरी त्वचा फटी हुई है (Harlequin Ichthyosis Disease) -बच्चे को ऐसी बीमारी बताई जा रही है जो करोड़ों में से किसी एक बच्चे को होती है -डॉक्टर का कहना है कि बच्चे का जीवित रहना संभव नहीं है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 6:51 PM IST
demoo.jpg

ग्रेटर नोएडा। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में बुधवार को डॉक्टर उस समय सन्न रह गए जब एक महिला ने अजीब से दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। नवजात बच्चे की पूरी त्वचा फटी हुई है। बच्चे को ऐसी बीमारी बताई जा रही है जो करोड़ों में से किसी एक बच्चे को होती है।

डॉक्टरों के अनुसार ये बीमारी Harlequin Ichthyosis नाम की है, जोकि स्किन से जुड़ी हुई है। ये बीमारी बच्चो में न के बराबर देखने को मिलती है। डॉक्टर की मानें तो बच्चे के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है। इस बीमारी में पूरी स्किन क्रैक हो जाती है। जिससे जान चली जाती है।

महिला की डिलिवरी करानी वाली डॉक्टर रिचा त्यागी के अनुसार उन्होंने भी ये बीमारी सिर्फ किताबो में पढ़ी है या नेट पर इसके बारे में जाना है। आज पहली बार इस तरह के किसी मरीज को देखा है। फिलहाल बच्चा जिंदा है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उसके जिंदा रहने की उम्मीद न के बराबर है। वहीं इस तरह के बच्चे को देखकर परिवार दंग रह गया। साथ ही पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
16 Oct 2019, 6:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट