ग्रेटर नोएडा

VIDEO: मोदी की इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ ने किया ऐसा काम कि गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

—केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 50वें स्थापना दिवस को बनाया यादगार—रविवार को आयोजित हुआ था कार्यक्रम  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2019, 1:26 PM IST
cisf
मोदी की इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ ने किया ऐसा काम कि गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

ग्रेटर नोएडा. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रविवार को 50वें स्थापना दिवस को यादगार बनाया। स्थापना दिवस पर विश्व की सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकालते हुए गिनीज बुक आॅॅफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया। इस साइकिल परेड में 1327 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड हुबली बाइसिकल क्लब के नाम था। उन्होंने यह रिकॉर्ड 26 जनवरी 2019 को कर्नाटक में सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाल कर बनाया था। हुबली बाइसिकल क्लब की तरफ से 1,235 प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी।

प्रदूषण मुक्त स्वच्छ वातावरण बनाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ़ ने सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाली। इस सिंगल लाइन साइकिल परेड में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। रविवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा के पास सर्विस लेन पर साइकिल परेड की गई। सीआईएसएफ़ के एडीजी आलोक कुमार पटेरिया ने बताया कि खेल के क्षेत्र में भी सीआईएसएफ़ का सक्रिय योगदान है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ एक अर्धसैनिक बल हैं। जिसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानों एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। ये बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है। इसका गठन 10 मार्च 1969 में हुआ था। सीआईएसएफ सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के आलावा देश के आंतरिक सुरक्षा, विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि की भी सुरक्षा करता है।

Published on:
Also Read
View All