ग्रेटर नोएडा

Lockdown के बीच सीएम योगी ने लाखों लोगों को दिया बड़ा तोहफा, वर्षों से हो रही थी मांग

Highlights: -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम योगी ने जेवर में रखी बिजलीघर की आधारशिला -220 केवी के बिजली घर के निर्माण पर आएगी 77.30 करोड़ की लागत -वर्षों से बिजली घर की मांग कर रहे थे लोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2020, 9:27 AM IST
yogi
yogi aaditynath

ग्रेटर नोएडा। जेवर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कस्बे में 220 केवी बिजलीघर की आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 77.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बताया जाता है कि देश की आजादी के बाद से इस क्षेत्र के लोग इसकी मांग कर रहे थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल क्षेत्रीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि जेवर के लोग बिजली किल्लत को दूर करने के लिए काफी वर्षों से बिजलीघर की मांग कर रहे थे। इस मांग का पूरा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिजलीघर की आधारशिला रखी। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि 220 केवी के इस बिजलीघर के निर्माण पर 77.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस बिजलीघर के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बिजली की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति से किसानों को तो लाभ मिलेगा ही, औद्योगिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

Updated on:
7 Jun 2020, 9:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All