ग्रेटर नोएडा

फोन आने पर होटल से निकला मालिक तो कार सवार बदमाशों ने एेसे कर दी हत्या, मचा हड़कंप

पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 12:46 PM IST
news
फोन आने पर होटल से निकला मालिक तो कार सवार बदमाशों ने एेसे कर दी हत्या, मच गया हड़कंप

ग्रेटर नाेएडा।ग्रेटर नोएडा के जेवर में होटल संचालक की कार सवार बदमाशों ने मेहंदीपुर मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी।अज्ञात बदमाशों ने तीन गोली मारी वहीं आवाज सुनकर पहुंचे।गांव वालों को देख आरोपी फरार हो गये।वहीं गांव वालों ने घायल होटल संचालक को कैलाश अस्पताल में दाखिल कराया।जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-साध्वी प्राची ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान

फोन आने पर होटल से निकले था संचालक

गोपालगढ़ निवासी जयपाल का होटल का कारोबार है।वह जेवर-अलीगढ़ रोड पर गांव के निकट ही राधिका होटल का संचालन करते थे।रविवार शाम को वह होटल पर थे।रात करीब 8 बजे के करीब उनके पास एक फोन आया।फोन करने वाले ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए एक पार्टी आई हुई है।इनसे मीटिंग करनी है।इस पर जयपाल बाइक से गांव की तरफ चल पड़े।वह अपने होटल से निकले मेहंदीपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अलीगढ़ से जेवर की तरफ आ रही कार में सवार बदमाशों ने जयपाल को रोक लिया।पुलिस के मुताबिक कुछ दूरी पर ले जाकर बदमाशों ने जयपाल की पीठ व गर्दन में गोली मार दी।बदमाशों ने चार फायर किए।जयपाल को तीन गोली लगी।गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने जयपाल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस इन एंगलों पर कर रही जांच

हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश या घरेलू विवाद का होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिजनों के तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Oct 2018, 12:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All