ग्रेटर नोएडा

Video: पिता को गोली मारने के बाद बेटे को हुआ पछतावा तो खुद को भी गोली से उड़ाया, मौत के बाद मचा कोहराम

ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में बेटे ने पिता को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली

2 min read
Video: पिता को गोली मारने के बाद बेटे को हुआ पछतावा तो खुद को भी गोली से उड़ाया, मौत के बाद मचा कोहराम

ग्रेटर नोएडा. शराब के नशे की लत ने एक बार फिर बाप-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है, जहां बेटे के शराब पीने का पिता ने विरोध किया तो कलयुगी बेटे ने तमंचे से पिता को ही गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल दहला देने वाली यह घटना दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव की है। दलेलगढ़ में रहने वाले राजवीर सिंह अपने बेटे भीम सिंह की शराब की लत से परेशान थे, जिसका वह अक्सर विरोध करते रहते थे। भीम सिंह घर के काम-काज को छोड़कर दिनभर नशे की हालत में गांव में घूमता रहता था। इसको लेकर अक्सर राजवीर सिंह का बेटे भीम सिंह से झगड़ा होता रहता था। गुरुवार देर रात भी जब भीम सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा तो राजवीर ने शराब के नशे को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद भीम सिंह ने तमंचा निकालकर राजवीर पर गोली चला दी। गोली राजवीर की गर्दन में लगी और वह जमीन पर गिरते ही तड़पने लगे। इस घटना के बाद भीम सिंह का भी नशा उतर गया और उसे पछतावा होने लगा की उसने यह क्या कर दिया। इसी पछतावे में उसने अपने सिर पर भी तमंचा लगाकर खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

दनकौर थाना एसओ समरेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजवीर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। जबकि भीम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में की जांच शुरू कर दी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
10 May 2019 01:39 pm
Also Read
View All