ग्रेटर नोएडा

नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप झटके से हिली धरती, दहशत में लोग घरों से निकले बाहर

Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दो हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली- एनसीआर में भूकंप आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2023, 4:34 PM IST
Earthquake tremors in Delhi NCR ghaziabad and noida
दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली- NCR और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार दोपहर को तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की अनुमानित तीव्रता 3.1 थी, जो शाम 4.08 बजे आया था।

भूकंप की कंपन को एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए। इससे कुछ दिन पहले 3 अक्टूबर को भी इसी तरह के तेज झटके महसूस किए गए थे।

3 अक्टूबर को भी आया था भूकंप
इससे पहले भी तीन अक्टूबर को नेपाल से लेकर दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त भूकंप के झटके लगे थे। इसकी तीव्रता 6.2 थी। एक के बाद एक चार भूकंप ने पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया था। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग घर, कार्यालय छोड़कर सड़क पर निकल आए थे।

Updated on:
15 Oct 2023, 4:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी