ग्रेटर नोएडा

इन लोगों ने थाने में डाला डेरा तो पुलिस अधिकारियों ने लगा दी दौड़, चौंकाने वाला है पूरा मामला

मुख्य बातें सैकड़ों किसानों ने पहले किया थाने का घेराव और फिर डाल लिया डेरा सूचना मिलते ही थाने पर पहुंच गये आला अधिकारी पुलिस अधिकारियों ने पांच दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर उठाया
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2019, 6:59 PM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा। पशु चोरी के बढ़ते मामलों से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को एकजुट होकर जारचा कोतवाली का घेराव किया। इतना ही नहीं किसान कोतवाली के अंदर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गांव में पशु चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। और उन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को अपने पशुओं को बचाने के लिए रात भर जागकर पहरेदारी करनी पड रही है। वहीं आरोप है कि जिनके पशु चोरी हुए हैं। पुलिस उनकी भी एफ़आईआर दजऱ् नहीं कर रही है। इस से नाराज किसानों ने एकजुट होकर कोतवाली के घेराव करने के साथ ही अंदर ही धरने पर बैठ गए हैं। वहीं पुलिस के आला अधिकारी उन्हे मनाने में जुटे है।

छह भैंस हुई थी चोरी, अब तक पुलिस नहीं लगा सकी कोई पता

जारचा कोतवाली में धरने पर बैठे खुर्शेदपुरा गांव के रहने वाले उदयवीर की आधा दर्जन भैंस कुछ दिन पहले अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई थी। उदयवीर ने इसकी शिकायत जारचा कोतवाली पुलिस से की, लेकिन उन पशुओं की चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। थाने के अंदर ही धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जारचा कोतवाली क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों को अपना समर्थन देने के लिए सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी मौके पर पहुंच गए और थाने के अंदर ही धरने पर बैठे ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठ गये।

ग्रामीणों के पास पहुंचे आला अधिकारी, इतने दिन का मांगा समय

ग्रामीणों के धरने को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जल्द ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह कर धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।पुलिस के आला अधिकारियों ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को 5 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर धरना कर रहे, लोगों को धरना समाप्त करने की गुहार लगाई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस के आला अधिकारियों को 5 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार ना होने पर फिर से थाने के अंदर धरना करने की बात कहकर अपना धरना समाप्त किया।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी