ग्रेटर नोएडा

Lockdown: सुबह से शाम तक पी शराब, फिर अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Highlights . मासूम बेटी के साथ पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म . लॉकडाउन के बाद सुबह से देर तक आरोपी पीता था शराब  
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2020, 11:05 AM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में बेटी और पिता के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की माँ की शिकायत पर आरोपी पिता को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर कस्बे में परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बचाव में आई मां के साथ मारपीट की और उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया। आरोपी मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। यह सूरजपुर कस्बे में किराये पर रहता है। आरोप है कि 13 मई को उसने अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि लॉकडाउन में खोली गई शराब की दुकानों के बाद उसका पति सुबह से शाम तक शराब पीता रहता था।

लड़की की माँ की शिकायत पर सूरजपुर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज बच्ची का मेडिकल कराया गया। उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-144 आने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
15 May 2020, 11:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट