ग्रेटर नोएडा

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, मिठाई की दुकान में सो रहे युवक की जिंदा जलकर मौत

ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी मार्केट जगत फार्म में एक मिठाई की दुकान में आज सुबह तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड के दौरान दुकान में सो रहे एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक दुकान में ही काम करता था और अक्सर दुकान में ही सो जाया करता था।

2 min read

ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित शहर की सबसे बड़ी जगत फार्म मार्केट स्थित एक मिठाई की दुकान में सुबह तड़के भीषण आग लग गई। जब आग लगी उस समय एक युवक दुकान में ही सो रहा था। आग लगने के कारण वह दुकान से बाहर नहीं निकल पाया और आग से झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशककत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

दरअसल, जगत फार्म मार्केट में प्रह्लाद स्वीट्स नाम से यतेंद्र शर्मा की दुकान है, जिसमें सोमवार सुबह शार्ट-सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सुबह 6.15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन इसी दौरान दुकान के अंदर सो रहे एक युवक की आग में झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई।

अक्सर दुकान में सो जाता था शशि कपूर

युवक की पहचान मथुरा के राया निवासी शशि कपूर के रूप में हुई है। शशि प्रह्लाद स्वीट्स पर ही काम करता था और रात को अक्सर सो जाया करता था। रात को वह जब सोया हुआ था तो उसी समय शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। उसके शव को दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के बाद निकाला। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आग में तबाह हुई पूरी मिठाई दुकान

बता दें कि इस अग्निकांड में दुकान पूरी तरह जलकर ध्वस्त हो गई है और लाखों का समान भी जलकर राख हो गया है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा की जा रही है। प्रारम्भिक जांच के अनुसार, आग शार्ट सर्किट से लगना प्रतीक हो रही है। दुकान मे हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Published on:
29 Aug 2022 11:31 am
Also Read
View All