ग्रेटर नोएडा

सामूहिक विवाह घोटाले की जांच के बाद दर्ज हुआ मामला, तीन गिरफ्तार

जिला प्रशासन के आदेश पर दनकौर थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 10:40 AM IST
marriage

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए घोटाले की जांच से सरकारी फंड का योजनाबद्ध तरीके से गबन करने का खुलासा हुआ है। जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। जिला प्रशासन के आदेश पर दनकौर थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चीती नंगला की प्रधान का पति और दो अन्य लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए प्रधान के पति धर्मेंदर व सामूहिक विवाह योजना लाभार्थी रविन्दर और विनीत हैं, जिनपर आरोप है की उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकारी फंड को योजनाबद्ध तरीके से गबन करने के लिए विवाहितों का एक बार पुनः विवाह करवा दिया। वहीं आरोपी अपने खिलाफ लगे आरोपों को गलत और इसे सियासी रंजिश का परिणाम बता रहे हैं।

पुलिस हिरासत में बंद धर्मेंद्र के भाई का कहना है कि यह शादी गलत नहीं है। सब कुछ तय प्रक्रिया के तहत हुआ है। इसके पीछे पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, बीते चुनाव में प्रधान प्रत्याशी और हारे प्रधान के भाई का षडयंत्र है। वह कहते हैं कि पूरे मामले में सिर्फ राजनीति है। जबकि इस फर्जीवाड़े की शिकायत करने वाले नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका आरोप बिल्कुल ठीक है। प्रधान और उसके पति ने साथ मिलकर साजिश कर योजना का अनुचित लाभ लेने के लिए दोबारा शादी कराई है। शादी करने वाले कई जोड़े तो ऐसे हैं, जिनके 10 साल की उम्र के बच्चे हैं।

एसपी देहात सुनीति सिंह ने बताया कि सीडीओ की जांच में सामने आया था कि सामूहिक विवाह योजना में कुछ लोगों ने गलत तरीके से प्रतिभाग लिया और जो सामान व पैसे का गबन करने का प्रयास किया। 420 और 409 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार जोड़ों और प्रधान के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

बता दें कि फर्जीवाड़े की शिकायत और मीडिया में इस मामले के उजागर होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को खुद सीडीओ और उनकी पूरी टीम ने घर-घर जाकर इसकी जांच की और आरोप सही पाया।जिलाधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ दनकौर थाने में एफआईआर दर्ज कर करने का निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी