ग्रेटर नोएडा में फोम के गोदाम में आग लग गई है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक फोम के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के ऊपर घना काला धुआं निकलने लगा। यह देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड का दल भी मौके पर पहुंचा। यह घटना ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 3 थाना क्षेत्र की है।
आग लगने का कारण नहीं चला पता
दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना के दौरान अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।
हरदोई में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग
हरदोई में भी आग का तांडव देखने को मिला है। वहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। इसकी वजह से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आशंका जताई जा रही है कि यहां पर आग अज्ञात लोगों ने लगाई है।