ग्रेटर नोएडा

BIG NEWS: भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन पर फायरिंग

Highligts . चेयरपर्सन पर फायरिंग के मामले में 5 पर केस दर्ज. आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की तैयारी. आरोपी अभी भी चल रहा फरार  
less than 1 minute read
geeta.jpg

ग्रेटर नोएडा. दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन व भाजपा नेता गीता पंडित पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भाजपा नेता व चेयरपर्सन की तहरीर पर 5 के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की है। वहीं, आरोपी पक्ष ने झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सत्ता पक्ष का लाभ उठाकर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गीता पंडित का भतीजा बुधवार को करीब 9 बजे घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके पास पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया है। शोर सुनकर आस-पास के अन्य लोग भी इक्टठा हो गए। वहीं, गीता पंडित भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उसी दौरान आरोपियों ने लाइसेंसी पिस्टल सेे गोली चला दी। इस दौरान तीन गोलियां चलाई गई। बताया गया है कि गोली चलने से गीता पंडित और उनका भतीजा बाल-बाल बच गई।

इस घटना में गीता पंडित का गनर भी बाल-बाल बच गया। 100 नंबर पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गीता पंडित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ फायरिंग करने का मामले दर्ज किया गया है।

Published on:
18 Oct 2019 10:05 am