ग्रेटर नोएडा

Noida: 24 घंटे में कोरोना के इतने केस आए सामने, 7600 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights -जिले में अब तक 7605 पॉजिटिव -6595 स्वस्थ हुए -971 का इलाज जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2020, 9:42 AM IST
7 employees of private bank, 93 new corona infected including doctor in bhilwara
7 employees of private bank, 93 new corona infected including doctor in bhilwara

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन हौसले से भरा रहा। बीते 24 घंटे में 93 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 112 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घरों को चले गए। फिलहाल कुल 971 लोगों का इलाज अभी जारी है। जिले में बीते 25 दिनों से एक व्यक्ति की मौत हुई। मौजूदा समय में कोविड महामारी की चपेट में आकर अब तक 45 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 93 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 7605 हो गई है। दूसरी ओर, 112 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घर चले गए। इसके साथ ही कोविड-19 को मात देने वाले लोगों का आंकड़ा 6595 हो गया है।गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन आम जनता के सहयोग से महामारी पर प्रभावी अंकुश लगाने की ओर बढ़ रहा है। कोरोना को हराने वालों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। जिले में महामारी की चपेट में आकर जान गँवाने वालों की संख्या 45 हो गई है।

कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 तथा वीक एंड पर लॉकडाउन जारी है। पुलिस 200 चेकिंग बिंदुओं पर 24 घंटे बैरियर लगाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो की चेकिंग कर रही है। धारा 144 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सघन चेकिंग करते हुए 4830 वाहनों को चेक किया है जिनमें 1802 वाहनों का चालान व 11 वाहनों को सीज किया गया। और जुर्माना के रूप में 177,500 रुपए वसूले।

Updated on:
29 Aug 2020, 9:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह