ग्रेटर नोएडा

शर्मनाकः ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में युवती से रेप

Highlights- दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे की घटना- रेप के बाद युवती को कार फेंक आरोपी फरार- आरोपी तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 4:43 PM IST
rape-in-car.jpg

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा में फिर एक युवती से सोमवार को चलती कार में रेप का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की एक युवती को नौकरी दिलवाने की बात कहकर एक युवक कार में बिठाकर दादरी पहुंचा था। युवती का आरोप है कि युवक ने चलती कार में उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद युवक पीड़िता को कार से बाहर फेंककर फरार हो गया। पीड़ि‍त युवती ने कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

दरअसल, यह घटना दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे की है। बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती नोएडा के एक कॉल सेंटर में नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि 5 माह पहले वह अपनी दादी के मायके जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर गई थी। उस दौरान वहां उसकी पड़ोसी युवक आशिफ से जान पहचान हो गई।

पीड़िता ने बताया कि आशिफ नोएडा के शाहबेरी में ही फर्नीचर का काम करता है। युवती का आरोप है कि आज आशिफ ने उसे नौकरी दिलवाने की बात कहकर बुलाया था। वह उसके साथ मसूरी से कार में बैठी थी, लेकिन आशिफ ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवती ने दादरी कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी के साथ युवती के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी