ग्रेटर नोएडा

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Father Son Death: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर पिता और उनके बेटे की मौत हो गई। दोनों खाटू श्याम मंदिर जाने से पहले पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 12:36 PM IST
Father Son Death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Mumbai Restaurant Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर पिता और उनके 11 साल के बेटे की मौत हो गई। दोनों घर में पूजा की तैयारी कर रहे थे। परिवार को खाटू श्याम मंदिर जाना था और इसके लिए फूल लेने पिता-पुत्र बालकनी में गए थे। इसी दौरान दोनों के साथ यह हादसा हो गया। कुछ ही देर में घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह घटना गौर सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर नंबर 23 की है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रंदीप पात्रा और उनके 11 साल के बेटे आरव के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही सोसायटी में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से हर कोई सदमे में डूब गया।

मंदिर जाने से पहले फूल तोड़ने गए थे पिता-पुत्र

परिवार के मुताबिक, घर में पूजा की तैयारी चल रही थी। सभी को खाटू श्याम मंदिर जाना था। पूजा के लिए फूलों की जरूरत थी, इसलिए रंदीप अपने बेटे आरव के साथ बालकनी में फूल लेने गए। बताया जा रहा है कि फूल तोड़ने के लिए बालकनी में सीढ़ी लगाई गई थी। इसी दौरान दोनों के साथ हादसा हो गया।

बारिश के कारण बालकनी का फर्श गीला था। ऐसे में वहां फिसलने का खतरा बना हुआ था। बताया जा रहा है कि फूल तोड़ते समय पिता और बेटा संतुलन खो बैठे और 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को भी कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बच सकी जान

हादसे के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। पिता और बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ देर पहले मंदिर जाने और पूजा की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक मातम पसर गया।

पिता के साथ बेटे की भी मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोसायटी के लोग भी इस घटना से दुखी हैं। त्योहार और पूजा की तैयारी के बीच हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

Updated on:
30 Oct 2026, 12:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All