ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Live: 22 लाख का लोन लेकर बुक कराया था फ्लैट, अब थम नहीं रहे आंसू- देखें वीडियो

Greater Noida Building Collapse Hadsa Live : ग्रेटर नोएडा के बिसरख के शाहबेरी गांव में दो इमारतें गिरने का मामला
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 6:10 PM IST
greater noida news
Greater Noida Live: 22 लाख का लोन लेकर बुक कराया था फ्लैट, अब थम नहीं रहे आंसू

ग्रेटर नोएडा। बिसरख के शाहबेरी गांव में दो इमारतें गिरने से कई लोगों की जान चली गई है, जबक‍ि इन इमारतों के ढहने से कई सपनों का भी खात्‍मा हो गया है। दरअसल, सस्‍ते घर की चाहत में कई लोगों ने यहां फ्लैट बुक कराए थे। इन इमारतों में कई लोगों ने अपने फ्लैट बुक कराए थे। इन्‍हीं में से एक बायर के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं।

कासिम विला में बुक कराया था फ्लैट

दीपिका ने कासिम विला में अपना फ्लैट बुक कराया था। उन्‍होंने 22 लाख रुपये देकर फर्स्‍ट फ्लोर पर अपना फ्लैट बुक कराया था। अब इमारत गिरने के बाद वह बदहवास सी वहां इधर से उधर घूम रही हैं। आंखों में आंसू लिए दीपिका ने कहा, हमने 22 लाख रुपये का लोन लिया था। दो लाख रुपये घर की सजावट में लगा दिए थे। अभी हम किराये के मकान में रह रहे हैं। परसो ही गृह प्रवेश किया था। सब बहुत खुश थे। दो दिन बाद उन्‍हें यहां शिफ्ट करना था। कल ही मैं शाम को यहां से गई थी।

बेटी का एडमिशन कराना है

उन्‍होंने कहा, पूरी जिंदगी भर की पूंजी लगा दी। बहुत मुश्किल से 22 लाख का लोन लेकर यह फ्लैट लिया का। अब लुटे-पिटे बैठे हैं। मेरी तीन साल की बेटी है। उसका एडमिशन कराना है। अब ईएमआई भी जा रही है और किराया भी दे रहे हैं। मकान लेते समय नक्‍शा देखा था। लोन भी अप्रूव हुआ है तो गड़बड़ कैसे होगी। सस्‍ते के चक्‍कर में यहां फ्लैट ले लिया। अब सब बर्बाद हो गया। ब्रोकर का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Greater Noida Live: शाहबेरी में मलबे से निकल रहे शव, तस्‍वीरें देख कांप जाएगी रूह

पुलिस गिरफ्त में हंसता रहा आरोपी

वहीं मामले में जमीन के मालिक गंगा शरण द्विवेदी समेत ब्रोकर दिनेश व संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामले में कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। एडीजी जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि मेरठ और दिल्‍ली के दो बिल्‍डर अभी फरार हैं। इन पर गैर इतरादतन हत्‍या का केस दर्ज किया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए जाने वाले भूखंड मालिक गंगा शरण द्विवेदी पुलिस की गिरफ्त में हंसता रहा। उसने कहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।

Updated on:
18 Jul 2018, 6:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह