ग्रेटर नोएडा

काम की खबर: यमुना अथॉरिटी हुई हाईटेक, अब आॅनलाइन मिलेंगी सभी सुविधाएं

अब यमुना अथॉरिटी से संबंधित शिकायत भी लोग कर सकते है ट्विटर पर
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2018, 5:23 PM IST
greater noida

ग्रेटर नोएडा. यमुना एक्सप्रेस—वे अथॉरिटी ने डिजिटल इंडिया की तरफ कदम बढ़ा दिया है। अथॉरिटी अधिकारियों की तरफ से जीआईएस पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल को एनआईसी भारत सरकार की सहायता से तैयार किया गया है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कंप्लेन वेयर इज ऑफ ड्राइंग बिजनेस की पहल से शुरू किया गया है। अथॉरिटी की तरफ से इस पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सूचना लोग ले सकते है। यहां से आम लोग अथॉरिटी की प्लॉट स्कीम, प्लॉट की संख्या, मिलने वाली सुविधा आदि की डिटेंल हासिल कर सकेंगे। वहीं यमुना अथॉरिटी के ट्विटर अकाउंट पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जल्द ही अथॉरिटी पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगी।

यमुना अथॉरिटी के चेेयरमैन प्रभात कुमार, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र समेत अथॉरिटी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को इस पोर्टल का लोकार्पण किया। अथॉरिटी के चेयरमैन प्रभात कुमार ने बताया कि जल्द ही मिक्स लैंड यूज की स्कीम भी जारी की जाएगी। साथ ही प्लॉट स्कीम भी लॉन्च की जा रही है। जीआईएस पोर्टल के माध्यम से लोग इन स्कीम के लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। स्कीम की पूरी डिटेंल पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अथॉरिटी की तरफ से मुहैया कराई जाने वाली सुविधा की डिटेंल भी पोर्टल पर मिलेगी। साथ ही लोग प्लॉट की जगह और अपने प्लॉट तक पहुंचने के लिए नेविगेशन का यूज कर सकते है। नेविगेशन के लिए पोर्टल को यूज कर सकते है।

आम लोगों की सुविधा का भी रखा गया है ध्यान

अथॉरिटी के चेयरमैन ने बताया कि पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी उपलब्ध है। मास्टर प्लान को ऑनलाइन पोर्टल पर डाला गया है। इससे पहले किसी भी अथॉरिटी ने अपना मास्टर प्लान ऑनलाइन नहीं किया था। साथ ही यह पोर्टल पर अथॉरिटी की पूरी जानकारी मिल जाएगी। कहीं भी बैठकर जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते है। यमुना अथॉरिटी के पास कितने प्लॉट उपलब्ध है, जिनका आवंटन बचा हुआ है। उनके लिए आॅनलाइन आवेदन भी कर सकते है।

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

सोशल मीडिया पर अथॉरिटी की तरफ से अपना ट्विटर अकाउंट शुरु किया गया हैं। ट्विटर अकाउंट @yamuna authority के जरिए अथॉरिटी अपनी सूचनाओं का आदान प्रदान करेगी। साथ ही आमलोगों को दी जा रही सुविधाएं भी ट्विटर हैंडल के जरिए दी जाएंगी। यमुना अथॉरिटी के अंतर्गत समस्त आवंटी अपनी शिकायतें भी ट्विटर के जरिए दर्ज करा सकते है।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट