ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में भीषण दुर्घटना…बारात से लौट रही दो गाड़िया आपस में टकराईं, तीन की मौत

शादी समारोह से साथ लौट रहे दो वाहनों में टक्कर हो गई। इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात तीन बजे महिंद्रा पिकअप और स्विफ्ट कार की टक्कर से दोनों वाहन सवार 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलेसरा गांव के आंटी फार्म कॉलोनी निवासी अब्दुल रफीक (35), मोफीदुल (32) और सुल्तान अहमद को मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read

मंगलवार सुबह तीन बजे ग्रेटर नोएडा में चोगानपुर गोल चक्कर पर चौकी डी पार्क के पास शादी समारोह से साथ लौट रहे दो वाहनों में टक्कर हो गई। महिंद्रा पिकअप और स्विफ्ट कार की टक्कर से दोनों वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती 9 लोगों का इलाज जारी है। इनमें से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एक ही शादी समारोह से लौट रही थीं दोनों गाड़ियां

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात में पिकअप गाड़ी व स्विफ्ट में सवार लोग एक शादी समारोह के बाद देवला गांव से वापस आंटी फार्म कुलेसरा वापस आ रहे रहे थे। पिकअप में लगभग 18 लोग सवार थे। जब दोनों गाड़िया इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के चोगानपुर गोल चक्कर के पास पहुंची। तभी दोनों गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।

हादसे में तीन की मौत, 9 घायल

दुर्घटना में जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर चौकी पर मौजूद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां काफी लोग घायल पड़े थे। सभी घायलों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मोफीदुल (32), अब्दुल रफीक (35) और सुलतान अहमद को मृत घोषित कर दिया गया। यह तीनों लोग असम के रहने वाले थे। जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें से चार को सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ी में सवार सभी लोग आपस में परिचित थे।फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायतनामा भर उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Published on:
16 Jul 2024 09:29 am
Also Read
View All

अगली खबर