उत्तर प्रदेश में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते जनता बेहाल है और मानसून के आने की उम्मीद लगाए बैठी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 22 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।
UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी से जनता बेहाल है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 72 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है और अनुमान है कि ये हालात अगले 4 से 5 दिन तक बने रह सकते हैं। ऐसे में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर मानसून कहां रुक गया है? इस साल मानसूनी हवाएं 30 मई को केरल के तट पर पहुंची थीं, लेकिन इसके बाद मानसूनी हवाओं की गति धीमी हो गई और यह लगभग स्थिर हो गई है।
उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्व की ओर से प्रवेश करता है और इसका रास्ता बंगाल, बिहार होते हुए यूपी में होता है। फिलहाल यह पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में ही थमा हुआ है। बिहार में होने वाली प्री मानसून बारिश भी इस साल औसत से कम हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बिहार में महज 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि यह 42.7 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जो कि 66 प्रतिशत कम है।
मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून की रात को मानसून किशनगंज और पूर्णिया जिले से होकर बिहार में आगे बढ़ेगा। अगर हालात ठीक रहे तो यहां से यूपी तक आने में उसे करीब एक सप्ताह लग जाएगा। इस तरह मानसून 22 जून के आसपास पूर्वी यूपी के सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया होते हुए प्रदेश में आगे बढ़ेगा। तब तक यूपी को भीषण गर्मी और लू से जूझना होगा।
प्रदेश के 72 जिलों में लू का अलर्ट जारी। अगले 4-5 दिनों तक गर्मी का कहर जारी रहेगा।
पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में रुका हुआ है मानसून।
22 जून तक उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की उम्मीद।
यूपी में इस समय भीषण गर्मी की वजह से जनता बेहाल है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 72 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
आशंका है कि ये हालात अगले 4 से 5 दिन तक रहने वाले हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 जून तक यूपी में मानसून पहुंचेगा।
प्रयागराज: 43.6 डिग्री सेल्सियस
बहराइच: 41.4 डिग्री सेल्सियस
बरेली: 43 डिग्री सेल्सियस
फुर्सतगंज (रायबरेली): 42 डिग्री सेल्सियस
गोरखपुर: 40 डिग्री सेल्सियस
झांसी: 39.4 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ: 42 डिग्री सेल्सियस
मेरठ: 40.4 डिग्री सेल्सियस