ग्रेटर नोएडा

पति ने पत्नी को एेसा काम करते देख कर दी हत्या, शव के पास बैठकर रोते रहे बच्चे

पुलिस आरोपी पति का पता लगाने में जुटी
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 6:33 PM IST
up news
पति ने पत्नी को एेसा काम करते देख कर दी हत्या, शव के पास बैठकर रोते रहे बच्चे

नोएडा।संबंधों के ताने-बाने में जब शक पैदा होता है तो विश्वास की वो डोर टूटती जो पति पत्नी के संबंधों बांधे रखती है। और ऐसे में लोग हत्या करने जैसा जघन्य कदम उठाने से भी नहीं हिचकते है। ऐसी वारदात नोएडा के थाना-39 के सलारपुर में घटित हुए जब एक पति ने अपनी पत्नी को फोन चलाता देख अवैध संबंधो के शक की वजह उसकी हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गय। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो बच्चों को पत्नी के शव के पास छोड़कर हुआ फरार

कमरे के सामने बिलख रहे ये दो बच्चे रामबाबू और उमादेवी के है। जिनको इस बात का अहसास नहीं की उनके सिर से मां का साया उठ गया है। और आरोपी पिता उन्हे छोड़ कर भाग चुका है। रामबाबू और उमादेवी अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की तलाश में बांदा से नोएडा आए थे। रामबाबू एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय से परिवार में कलह और झगड़े चल रहे थे। इसकी वजह पति रामबाबू का पत्नी पर शक करना था। पुलिस का कहना है देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ इसबीच ही रामबाबू ने पत्नी को फोन चलाते देखा। इस पर उसका शक आैर ज्यादा गहरा गया। जिसके बाद रामबाबू ने धारधार हथियार से वार कर पत्नी उमादेवी की हत्या कर दी। और दो साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया।

छोटी बच्ची आैर आरोपी पति फरार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या की सूचना रविवार सुबह 9 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि पति रामबाबू ने ही उमा देवी की हत्या की है। पुलिस ने पति रामबाबू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया है। मृतका उमादेवी के दो लड़के 8 और 11 साल के है। जबकि सबसे छोटी बच्ची 2 साल की थी। जो नहीं मिली है। पुलिस उसकी और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
14 Oct 2018, 6:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All