ग्रेटर नोएडा

India post payments bank के तहत घर बैठे बैकिंग सुविधा, जानिए खास बातें

बीजेपी विधायक ने किया उद्घाटन
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 1:13 PM IST
Feature image

नोएडा. एक सितंबर से देशभर में India Post payments bank की शुरूआत हो चुकी है। शनिवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में India post payments bank (IPPB) की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से दूर दराज और गांवों में रहने वाले लोगों के दरवाजे तक बैंक पहुंचने का रास्ता खुल गया है। गौतमबुद्धनगर में भी India post payments bank की जगह—जगह शुरूआत हुई है।

India post payments bank की ये भी होगी खासियत

पिछले कुछ सालों में आम लोगों की जिंदगी में बदलाव आ रहे है। देश का अनोखा India post payments bank की शुरूआत होने से बैंकिंग सुविधा भी बिलकुल बदल गई है। इसके तहत अब आपको
बैंक जाने की जरुरत नहीं होगी। आपके घर आकर पोस्टल विभाग के डाकियां बैंकिंग सर्विस देंगे। इस दौरान डाकियां आपको को खाता खोलने, नकद निकासी, जमा करने, फंड ट्रांसफर, रिचार्ज व बिल पेमेंट, मोबाइल बिल, डीटीएच, आदि की सुविधा मिलेगी। हालाकि इसके लिए उपभोक्ताओं को चार्ज भी देना होगा। इसकी शुरूआत होेने से ग्रामीणों को काफी हाईटेक सुविधाओं को लाभ मिल जाएगा। माना जाताा है कि अभी ग्रामीण इलाके पहुंच से दूर है। इस सुविधा के तहत ग्रामीणों को भी डिजिटल बैकिंग की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। गौतमबुद्धनगर मेंं जगह—जगह India post payments bank की शुरूआत की गई है। दादरी के जीटी रोड स्थित पोस्टल आॅफिस में शुरूआत हुई है। इसकी शुरूआत दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने की।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह सुविधा लोगों को लिए काफी राहत देगी। यह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पूरी तरह डिजिटल सुविधा देगी। लोगों को काफी इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पूरी तरह डिजिटल और अधिक से अधिक बैकिंग सुविधा देने की योजना है।

जानिए ये खास बातें

पेमेंट बैंक 1 लाख रुपये तक की जमा कर सकते हैं। इसके तहत मोबाइल, डीटीएच, बिजली, पानी, गैंस बिल व अन्य बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, नेट बैंकिंग आदि फंड ट्रांसफर की सुविधा होगी। अगर किसी भी खाते में एक लाख रुपये से ज्याद की रकम जमा की गई है तो वह राशि अपने आप पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में बदल जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत आएगा। काउंटर सेवाएं, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप आदि होंगे।

एक क्यूआर कार्ड और बॉयोमीट्रिक्स प्रमाणीकरण के जरिए लेनदेन और भुगतान संभव होगा। इसके अर्तगंत सेविंग अकाउंट में 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। IPPB ने लोन व इंश्योरेंस भी मुहैया कराएगा। यह करीब 17 करोड़ डाक बचत बैंक खातों को जोड़ने की अनुमति भी मिली है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोगों को मनी ट्रांसफर, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के अलावा बचत खाता, चालू खाता के अलावा बिल आदि के भुगतान की सेवा भी मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह